Stock Market Close: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 677.77 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट
शुक्रवार को भी शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी जरा। शक्रवार को दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाले BSE का प्रमुख सूचाकांक सेंसेक्स 677.77 अंक 1.13 फीसद की गिरावट 59306.93 अंक पर बंद हुआ।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सप्ताह के आखिरी कोरोबारी दिन यानी कि शुक्रवार को भी शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी जरा। शक्रवार को दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाले BSE का प्रमुख सूचाकांक सेंसेक्स 677.77 अंक 1.13 फीसद की गिरावट 59,306.93 अंक पर बंद हुआ। BSE के साथ साथ NSE में भी गिरावट देखने को मिली। NSE का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी 185.60 अंक यानी कि, 1.04 फीसद की गिरावट के साथ 17,671.65 अंक पर बंद हुआ।
शुक्रवार को कारोबार के खत्म होने के बाद BSE पर ULTRACEMCO, DRREDDY, MARUTI, TATASTEEL, TITAN, ICICIBANK, BAJAJ-AUTO, NESTLEIND, SBIN, HINDUNILVR और M&M के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं, BHARTIARTL, POWERGRID, ASIANPAINT, HDFCBANK, TCS, HCLTECH, ITC, BAJAJFINSV, BAJFINANCE, SUNPHARMA, HDFC, INFY, AXISBANK, RELIANCE, LT, KOTAKBANK, INDUSINDBK, NTPC और TECHM के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेंसेक्स पैक में Tech Mahindra को 3 फीसद से अधिक की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। इसके बाद NTPC, IndusInd Bank, Kotak Bank और Reliance Industries के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि, "घरेलू बाजार में बिकवाली जारी रही क्योंकि निजी बैंक शेयरों में सुस्त वैश्विक धारणा के बाद दबाव बना रहा।यूरोपीय बाजार कमजोर खुले, जबकि ईसीबी ने मुद्रास्फीति के दबाव के बावजूद नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया। धीमी जीडीपी वृद्धि और तकनीकी दिग्गजों से निराशाजनक कमाई के बाद अमेरिकी वायदा बाजार लाल रंग में कारोबार कर रहा था। फेड के फैसले अगले हफ्ते होने वाली बैठक में एक प्रमुख कारक होंगे जो आने वाले दिनों में वैश्विक इक्विटी को आगे बढ़ाएंगे।"
भारत के अलावा एशिया के दूसरे बाजारों में शंघाई और टोक्यो के शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि हांगकांग और सियोल के शेयर बाजार लाल रंग के साथ बंद हुए। वहीं, यूरोप में स्टॉक एक्सचेंज मध्य सत्र के सौदों में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे।