Sensex और Nifty पहुंचे एक और All time high पर, Bharti Airtel रही सबसे ज्यादा फायदे में
BSE Sensex ने गुरुवार को एक बार फिर All time High बनाया। सेंसेक्स 54717.24 अंक का High बनाकर 123 अंक ऊपर 54492.84 अंक पर बंद हुआ। बुधवार को भी Sensex ने 54369 अंक का उच्च स्तर छुआ था। Bharti Airtel के शेयरों में 4.3 फीसद का उछाल दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। BSE Sensex ने गुरुवार को एक बार फिर All time High बनाया। सेंसेक्स 54,717.24 अंक का High बनाकर 123 अंक ऊपर 54,492.84 अंक पर बंद हुआ। बुधवार को भी Sensex ने 54369 अंक का उच्च स्तर छुआ था। Bharti Airtel के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.3 फीसद का उछाल दर्ज किया गया। इसके बाद Itc 3.14 फीसद, Techm 2.55 फीसद, Tata Steel 2.15 फीसद चढ़ा।
Nifty 50 भी 35 अंक की तेजी के साथ 16294 अंक के नए High पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान Nifty 50 index ने 16349.6 अंक का All time high स्तर छुआ था।
बाजार के लिए बड़ी खबर कुमार मंगलम बिड़ला के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के पद से हटना रही। इससे गुरुवार को वोडाफोन आइडिया के शेयरों में और गिरावट देखी गई है। बिड़ला ने कंपनी को चालू रखने के लिए कर्ज में डूबी कंपनी को अपनी हिस्सेदारी सरकारी संस्थाओं को सौंपने की पेशकश के बाद पिछले तीन दिनों से इसके शेयरों में गिरावट दर्ज की है।
सेंसेक्स के शेयरों में करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में भारती एयरटेल का शेयर रहा। इसके अलावा, आईटीसी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और एचसीएल टेक में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।
रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘आईटी और धातु शेयरों में तेजी से घरेलू मानक सूचकांकों में मजबूती बनी रही और वे नई ऊंचाई पर पहुंचे पहुंचे। इसके अलावा, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी से भी बाजार को समर्थन मिला।’’
उन्होंने कहा कि हालांकि तेजी कोई चौतरफा नहीं रही और मझोले तथा छोटी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली देखी गयी। दोनों सूचकांकों (मिडकैप और स्मॉल कैप) में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही।