Move to Jagran APP

Coronavirus का असर: Sensex रिकॉर्ड 3080 अंक टूटा, Nifty 9583 पर लुढ़का

NSE का निफ्टी भी 875.15 अंक यानी 8.37% फीसद की गिरावट के साथ 9583.25 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था।

By Manish MishraEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 09:30 AM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 02:53 PM (IST)
Coronavirus का असर: Sensex रिकॉर्ड 3080 अंक टूटा, Nifty 9583 पर लुढ़का
Coronavirus का असर: Sensex रिकॉर्ड 3080 अंक टूटा, Nifty 9583 पर लुढ़का

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। शेयर बाजार में आज अबतक की सबसे बड़ी गिरावट देखी जा रही है। बीएसई का सेंसेक्‍स 3079.93 अंकों की गिरावट के साथ 32,756.80 के स्‍तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, NSE का निफ्टी भी 875.15 अंक यानी 8.37% फीसद की गिरावट के साथ 9,583.25 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्‍स और निफ्टी में शामिल सभी शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। भारत का वौलेटिलिटी इंडेक्‍स यानी India VIX सूचकांक 11.59 फीसद की तेजी के साथ 35.21 के स्‍तर पर आ गया जो 6 साल का उच्‍चतम स्‍तर है। यह बाजार की अस्थिरता का सूचक है। 

loksabha election banner

जिन शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें BPCL (14 फीसद), यस बैंक (12.67 फीसद) ITC, (12.13 फीसद), वेदांता (12.07 फीसद) और SBI (11.34 फीसद) शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार में पहले भी मचा है हाहाकार, एक नजर Sensex की 10 सबसे बड़ी गिरावट पर

सेंसेक्‍स में शामिल शेयरों का हाल

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप द्वारा ब्रिटेन के अलावा बाकी यूरोपीय देशों से लोगों के अमेरिका आने पर पाबंदी की घोषणा के बाद निवेशक स्‍तब्‍ध रह गए। इससे कारोबार और वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था को और अधिक नुकसान पहुंचने की संभावना है। आपको बता दें कि ट्रंप ने यूरोप के लिए यह प्रतिबंध 30 दिनों के लिए लगाया है। 

अमेरिकी सूचकांक डाऊ 30 में 1,464.94 अंक यानी 5.86 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। Nasdaq भी 392.20 अंक यानी 4.70 फीसद टूट गया। एशियई बाजार भी आज लाल निशान में कारोबार करते देखे गए। 

Indices का हाल

NSE के सभी सेक्‍टोरल सूचकांक लाल निशान में 

NSE के सभी सेक्‍टोरल सूचकांक शुरुआती कारोबार में लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मेटल, निफ्टी मीडिया, निफ्टी आईटी, और निफ्टी बैंक में दर्ज किया गया। निफ्टी बैंक में 8.14 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी बैंक में शामिल सभी शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे थे। सबसे अधिक गिरावट Yes Bank में दर्ज की गई जो 13.72 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। IDFC First Bank में 11.56 फीसद, बैंक ऑफ बड़ौदा में 11.26 फीसद और RBL बैंक में 11.17 फीसद की गिरावट दर्ज की गई।   

Aviation stocks सबसे ज्‍यादा टूटे

शेयर बाजार में गिरावट के इस दौर में InterGlobe Aviation और Spicejet के शेयरों में जबरदस्‍त गिरावट देखी जा रही है। सरकार द्वारा विभिन्‍न देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाए जाने से एविएशन सेक्‍टर के शेयर प्रभावित हुए हैं। SpiceJet के शेयर 17 फीसद टूटकर 50.25 रुपये पर कारोबार करते नजर आए। वहीं, Interglobe Aviation में 10 फीसद की गिरावट दर्ज की गई और यह 1,039.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.