Sensex मामूली गिरावट के साथ बंद; ITC, Tech Mahindra, Axis Bank व इन शेयरों में रही गिरावट
Stock Market Close BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक Sensex 85.40 अंक यानी 0.16 फीसद की गिरावट के साथ 51849.48 अंक के स्तर पर बंद हुआ। NSE Nifty 1.35 अंक यानी 0.01 फीसद की बढ़त के साथ 15576.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। घरेलू शेयर बाजार बुधवार को सपाट बंद हुए। BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक Sensex 85.40 अंक यानी 0.16 फीसद की गिरावट के साथ 51,849.48 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, NSE Nifty 1.35 अंक यानी 0.01 फीसद की बढ़त के साथ 15,576.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। Nifty पर UPL, Tata Steel, SBI Life Insurance, IndusInd Bank एवं Adani Ports के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। दूसरी ओर, ITC, Tech Mahindra, Axis Bank, Asian Paints तथा Kotak Mahindra Bank के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
निफ्टी ऑटो, मेटल, एनर्जी और पीएसयू बैंक इंडिक्स एक-तीन फीसद के उछाल के साथ बंद हुए। इसी तरह BSE Midcap और Smallcap सूचकांक भी एक-एक फीसद चढ़कर बंद हुए।
सेंसेक्स पर इन शेयरों में रही गिरावट
BSE Sensex पर ITC के शेयरों में सर्वाधिक 2.88 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), एक्सिस बैंक (Axis Bank), एशियन पेंट्स (Asian Paints), टीसीएस (TCS), Kotak Mahindra Bank, HCL Tech, HDFC, Bharti Airtel, Infosys, HDFC Bank, Nestle India, ICICI Bank, Titan, L&T, Dr. Reddy's, Bajaj Finserv और M&M लाल निशान के साथ बंद हुए।
इन शेयरों में रही तेजी
सेंसेक्स पर IndusInd Bank के शेयरों में 1.81 फीसद का उछाल देखने को मिला। इसके अलावा पावरग्रिड, Reliance Industries, Bajaj Auto, Maruti, SBI, Sun Pharma, NTPC, Bajaj Finance, अल्ट्राटेक सीमेंट, ONGC, Hindustan Unilever Limited के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज में प्रमुख (शोध) विनोद नायर ने कहा है, ''एमपीसी की बैठक से पूर्व घरेलू शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। फाइनेंशियल, आईटी और एफएमसीजी स्टॉक में बिकवाली देखने को मिली लेकिन दिन का कारोबार बंद होने के समय इसमें कमी देखने को मिली।''
नायर ने कहा कि पीएसयू बैंकों में इस उम्मीद में लिवाली देखी गई कि सरकार जल्द ही निजीकरण की सूची तैयार कर लेगी।
अन्य एशियाई बाजारों की बात की जाए तो शंघाई और हांगकांग में शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद हुए। इसी तरह टोक्यो ओर सिओल में बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, यूरोपीय बाजारों में दोपहर के सत्र में तेजी देखने को मिली।