रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 4.4 फीसदी बढ़ा
मुकेश अंबानी ने कहा है कि दुनियाभर में आर्थिक अनिश्चितता में आरआईएल ने पहली तिमाही में ग्रोथ की रफ्तार बनाए रखी है। इसीलिए रिलायंस इंडस्ट्रीज का जीआरएम रिकॉर्ड ऊंचाई पर है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी के लाभ में 18.51% की बढ़त और आमदनी में 17.77% की गिरावट हुई है। कंपनी का लाभ 6,369 करोड़ रुपये बढ़ कर 7,548 करोड़ रुपये और आमदनी 67,533 करोड़ रुपये से घट कर 55,529 करोड़ रुपये रह गयी।
शानदार नतीजों के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि दुनियाभर में आर्थिक अनिश्चितता में आरआईएल ने पहली तिमाही में ग्रोथ की रफ्तार बनाए रखी है। दुनियाभर में जीआरएम घट रहे हैं हमारे जीआरएम अच्छे हैं क्योंकि हम हर तरह के क्रूड प्रॉसेस करने में सक्षम हैं। इसीलिए रिलायंस इंडस्ट्रीज का जीआरएम रिकॉर्ड ऊंचाई पर है।
पढ़ें- मध्य प्रदेश में सीबीएम ब्लॉक से गैस उत्पादन शुरू करने के करीब रिलायंस इंडस्ट्रीज