Move to Jagran APP

Reliance के अध्यक्ष मुकेश अंबानी बने दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति, 72.4 अरब डॉलर हुई कुल संपत्ति

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के अनुसार रिलायंस अध्यक्ष की कुल संपत्ति 72.4 अरब डॉलर हो गई है।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 04:39 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 04:54 PM (IST)
Reliance के अध्यक्ष मुकेश अंबानी बने दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति, 72.4 अरब डॉलर हुई कुल संपत्ति
Reliance के अध्यक्ष मुकेश अंबानी बने दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति, 72.4 अरब डॉलर हुई कुल संपत्ति

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अरबपति मुकेश अंबानी की संपत्ति में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। रिलायंस के अध्यक्ष मुकेश अंबानी अब दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अंबानी की संपत्ति गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज की संपत्ति से भी अधिक हो गई है। अंबानी ने लैरी पेज को पीछे छोड़ दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स का मुकाम प्राप्त किया है। खास बात यह है कि दुनिया के टॉप-10 अमीरों में मुकेश अंबानी एशिया से इकलौते हैं।

loksabha election banner

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के अनुसार, रिलायंस अध्यक्ष की कुल संपत्ति 72.4 अरब डॉलर हो गई है। मुकेश अंबानी की संपत्ति के साथ ही रिलांयस के एम-कैप में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। रिलायंस का एम-कैप 12 लाख करोड़ के स्तर को पार कर गया है।

आपको बता दें कि रिलायंस के शेयर प्राइस में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मार्च महीने के बाद से अब तक आरआईएल के शेयरों में दोगुनी बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की जियो प्लैटफॉर्म में 12 हफ्ते में 13 निवेश आ चुके हैं। रिलायंस ने Jio Platforms में 25.24 फीसद की हिस्सेदारी की बिक्री के जरिए 1.18 लाख करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में इस समय पहले नंबर पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस हैं। उनकी कुल संपत्ति 184 अरब डॉलर है। इसके बाद दूसरे स्थान पर हैं बिल गेट्स। इनकी कुल संपत्ति 115 अरब डॉलर है। तीसरे स्थान पर 94.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्नार्ड अरनॉल्ट, चौथे स्थान पर 90.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मार्क जुकरबर्ग और पांचवे स्थान पर 74.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ स्टेले बालमर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.