अब प्रयागराज में भी रुकेगी रांची-दिल्ली राजधानी ट्रेन
रांची से इलाहाबाद जानेवाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।
By NiteshEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 01:05 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 01:05 PM (IST)
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। रांची से प्रयागराज जानेवाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस एक्सपेरिमेंटल बेसिस पर छह महीने के लिए प्रयागराज में रुकेगी। रेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "12453/12454 रांची-नई दिल्ली- रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा अब प्रयागराज जंक्शन पर रुकेगी।"
पहले यह ट्रेन नई दिल्ली और रांची के बीच कानपुर, डीडी उपाध्याय जंक्शन, गरवा रोड, डाल्टनगंज और बरका काना में रुकती थी। रांची-नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में दो बार चलती है और लगभग 19 घंटे में 1300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें