12 शहरों में 250 प्रॉपर्टीज डेवलप करेगा OYO, कंपनी ने की टाउनहाउस बनाने की घोषणा
OYO साल 2017 तक 12 शहरों में 250 प्रॉपर्टीज डेवलप करना चाहता है।
नई दिल्ली: OYO ने टाउनहाउस बनाने की घोषणा की है जिसे 2017 में बनाकर पूरा कर लिया जाएगा। OYO की इस योजना के अंतर्गत 12 शहरों में 250 प्रॉपर्टीज डेवलप की जाएंगी। आपको बता दें कि OYO को ऑनलाइन बजट नेटवर्क के रूप में जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक OYO की इन प्रॉपर्टी को होटल, कम्युहनिटी हॉटस्पॉाट, कैफे और मर्केनडाइज स्टोमर की तर्ज पर डेवलप किया जाएगा। साथ ही OYO की इस टाउनशिप में 10 हजार कमरे होंगे और यह देश की कई बड़े टाउनहाउस में सबसे बेहतर होगा।
योजना पर OYO ने क्या कहा:
OYO के फाउंडर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश अग्रवाल का कहना है कि यहां ठहरने वाले गेस्टर के लिए ये टाउनशिप एक अलग तरह का अनुभव देगा। इन सभी 250 प्रॉपर्टी को 12 शहरों में डेवलप किया जाना है। क्रेडिबिलिटी के सवाल पर उन्होंने कहा, ''मुझे भरोसा है कि इस टाउनशिप में रहने वाले अतिथियों को यहां का अनुभव यादगार लगेगा। ओयो की इस टाउनहाउस में स्तरीय दर्जे की सेवाएं दी जा सकेंगी। इसके लिए टाउनहाउस मैनेजर स्टादफ को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस टाउनहाउस की लॉन्चिंग हमारे लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकती है। बेहतर हॉस्पिटैलिटी की तरफ हमारा यह कदम बेहतर रूप में सामने आएगा।''
कैसा रहा OYO का अब तक का सफर:
- OYO को 2013 में स्थाकपित किया गया था।
- भारत के 200 शहरों के अलावा मलेशिया में भी इसकी कई शाखाएं हैं।
- OYO के देश भर में 7000 होटल्सा और टोटल 70,000 OYO रूम्से हैं।
- यह OYO रूम्से सिर्फ प्रमुख मेट्रो शहरों में ही नहीं बल्कि रीजनल हब्सO, टॉप लेजर डेस्टिनेशंस के अलावा तीर्थस्थाननों पर भी उपलब्ध हैं।