Move to Jagran APP

OECD का अनुमान, चालू वर्ष में सबसे तेज 12.6 फीसद की दर से ग्रोथ करेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD) ने साल 2021 के लिए वैश्विक अर्थव्यवस्था के वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 5.6 फीसद कर दिया है। साथ ही संगठन का अनुमान है कि साल 2022 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में चार फीसद की ग्रोथ रेट रहेगी।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Wed, 10 Mar 2021 04:36 PM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 07:16 AM (IST)
OECD का अनुमान, चालू वर्ष में सबसे तेज 12.6 फीसद की दर से ग्रोथ करेगी भारतीय अर्थव्यवस्था
India Growth Forecast P C : ANI

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। उद्योग जगत से लेकर रेटिंग एजेंसियों व अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा लगातार भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से रिकवरी की बात कही जा रही है। अब आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन ने भी साल 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था द्वारा उच्च आर्थिक विकास दर से ग्रोथ करने का अनुमान व्यक्त किया है। ओईसीडी ने साल 2021 के लिए भारत सहित कई देशों की आर्थिक विकास दर का अनुमान व्यक्त किया है। वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए ओईसीडी ने साल 2021 में 5.6 फीसद की दर से ग्रोथ करने का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं, भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सबसे अधिक 12.6 फीसद की ग्रोथ रेट का अनुमान व्यक्त किया है।

loksabha election banner

आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD) ने साल 2021 के लिए वैश्विक अर्थव्यवस्था के वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 5.6 फीसद कर दिया है। साथ ही संगठन का अनुमान है कि साल 2022 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में चार फीसद की ग्रोथ रेट रहेगी। इससे पहले दिसंबर, 2020 में ओईसीडी ने साल 2021 के लिए वैश्विक वृद्धि दर का अनुमान 4.2 फीसद और साल 2022 के लिए 3.7 फीसद लगाया था।

ओईसीडी ने साल 2021 के लिए जी20 देशों में सबसे अधिक आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए व्यक्त किया है। संगठन ने बताया कि इस दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के 12.6 फीसद की दर से ग्रोथ करने का अनुमान है। इससे पहले ओईसीडी ने साल 2021 के लिए 7.9 फीसद ग्रोथ रेट का अनुमान व्यक्त किया था। वहीं, साल 2020 के लिए संगठन का अनुमान है कि अर्थव्यवस्था सरकारी सांख्यिकी कार्यलय के 8 फीसद के संकुचन के अनुमान की बजाय 7.4 फीसद की दर से संकुचित होगी। संगठन ने साल 2022 के लिए भारत की अर्थव्यवस्था के 5.4 फीसद की दर से ग्रोथ करने का अनुमान व्यक्त किया है।

ओईसीडी ने बताया कि साल 2021 में भारत के बाद चीन की अर्थव्यवस्था के 7.8 फीसद की दर से ग्रोथ करने का अनुमान है। इसके अलावा संगठन ने साल 2021 के लिए यूएस की अर्थव्यवस्था के 6.5 फीसद, फ्रांस की अर्थव्यवस्था के 5.9 फीसद, स्पेन की अर्थव्यवस्था के 5.7 फीसद और यूके की अर्थव्यवस्था के 5.1 फीसद की दर से ग्रोथ करने का अनुमान व्यक्त किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.