Move to Jagran APP

मोटर कंपनी Nissan के चेयरमैन भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार: रिपोर्ट

ऑटो कंपनी निसान मोटर के चेयरमैन कार्लोस घोस को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। घोस पर भ्रष्टाचार का आरोप है।

By NiteshEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 05:43 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 08:31 AM (IST)
मोटर कंपनी Nissan के चेयरमैन भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार: रिपोर्ट
मोटर कंपनी Nissan के चेयरमैन भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार: रिपोर्ट

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। ऑटो कंपनी निसान मोटर के चेयरमैन कार्लोस घोस को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। घोस पर भ्रष्टाचार का आरोप है। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रसारण सेवा एजेंसी एनएचके और अन्य जापानी मीडिया चैनलों ने यह जानकारी दी। एनएचके ने कहा कि टोक्यो जिला लोक अभियोजक कार्यालय ने वित्तीय प्रतिभूतियां एवं विनियम अधिनियम के उल्लंघन के शक में निसान के चेयरमैन घोस को गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें टोक्यो में गिरफ्तार किया गया। कार्लोस पर कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों के साथ हेराफेरी का आरोप है। खबरों के मुताबिक, कार्लोस ने वर्ष 2017 में निसान मोटर्स के सीईओ का पद छोड़ दिया था। हालांकि अभी उनके पास कंपनी के चेयरमैन का पद है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निसान की ओर से भी कहा गया है कि उन्होंने कंपनी के पैसों का निजी इस्तेमाल किया है। साथ ही उन्होंने कंपनी को अपनी इनकम के बारे में भी साफ जानकारी नहीं दी। उधर, कार्लोस की खबर के बाद कंपनी के शेयर 6.2 फीसद गिर गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.