Move to Jagran APP

दुनिया के 50 शीर्ष दौलतमंदों में मुकेश और प्रेमजी

तीन भारतीयों-रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी, विप्रो के अजीम प्रेमजी और सन फार्मा के दिलीप सांघवी ने दुनिया के 50 सबसे दौलतमंदों की सूची में जगह बनाई है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स शीर्ष पर हैं।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2016 09:46 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2016 10:59 PM (IST)
दुनिया के 50 शीर्ष दौलतमंदों में मुकेश और प्रेमजी

नई दिल्ली। तीन भारतीयों-रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी, विप्रो के अजीम प्रेमजी और सन फार्मा के दिलीप सांघवी ने दुनिया के 50 सबसे दौलतमंदों की सूची में जगह बनाई है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स शीर्ष पर हैं। यह सूची बिजनेस इनसाइडर के साथ मिलकर वेल्थ-एक्स ने तैयार की है। इसमें मुकेश 24.8 अरब डॉलर (लगभग 1,68,640 करोड़ रुपये) की दौलत के साथ 27वें पायदान पर हैं। प्रेमजी 16.5 अरब डॉलर (लगभग 1,12,200 करोड़ रुपये) के साथ 43वें नंबर हैं। जबकि सांघवी सूची में 16.4 अरब डॉलर (लगभग 1,11,520 करोड़ रुपये) के साथ 44वें स्थान पर हैं।

loksabha election banner

ऑस्ट्रेलिया की जीडीपी के बराबर

दुनिया के इन 50 सबसे अमीर लोगों के पास कुल 1,450 अरब डॉलर की संपत्ति है। यह करीब-करीब ऑस्ट्रेलिया के कुल सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी के बराबर है। सूची में शीर्ष पर काबिज बिल गेट्स के पास 87.4 अरब डॉलर (लगभग 5,94,320 करोड़ रुपये) की संपत्ति है। गेट्स के बाद स्पेन के उद्योगपति अमांसियो ओर्टेगा गाओना का स्थान है। उनकी दौलत 66.8 अरब डॉलर आंकी गई है। 60.7 अरब डॉलर के साथ अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफे तीसरे स्थान पर हैं। अमेजन के जेफ्री बेजोस चौथे और अमेरिकी उद्योगपति डेविड कोच पांचवें पायदान पर हैं।

अमेरिका ने मारी बाजी

सूची में अमेरिका के सबसे ज्यादा 29 अरबपति हैं। जबकि चीन के चार और भारत के तीन धनकुबेरों ने इसमें जगह बनाई है। फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग इस सूची में सबसे कम उम्र के दौलतमंद हैं। 31 साल के जुकरबर्ग के पास 42.8 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह आठवें स्थान पर हैं।

चार महिलाओं ने बनाई जगह

इस सूची में सिर्फ चार महिलाएं जगह बना पाने में सफल हुईं। इनमें लॉरियाल की उत्तराधिकारी 93 वर्षीय लिलियेन बेटेनकोर्ट शामिल हैं। वह सूची में सबसे उम्रदराज हैं। 29 अरब डॉलर के साथ उन्हें 17वां स्थान मिला है। कारोबारी खंड के लिहाज से सूची में टेक्नोलॉजी क्षेत्र का दबदबा रहा। फाइनेंस सहित अन्य क्षेत्रों के मुकाबले इस क्षेत्र के 12 अरबपति सूची में हैं।

-ये हैं पांच सबसे अमीर-

दौलतमंद , दौलत

  • 1. बिल गेट्स , 87.4
  • 2. अमांसियो गाओना , 66.8
  • 3. वॉरेन बफे , 60.7
  • 4. जेफ्री बेजोस , 56.6
  • 5. डेविड कोच , 47.4
(दौलत अरब डॉलर में)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.