शीर्ष 100 ग्लोबल थिंकर्स की सूची में मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने फॉरेन पॉलिसी मैगजीन की 2019 की वार्षिक सूची में जगह बनाई है।
By NiteshEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 10:08 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 10:08 AM (IST)
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने फॉरेन पॉलिसी मैगजीन की 2019 की वार्षिक सूची में जगह बनाई है। उन्हें टॉप 100 ग्लोबल थिंकर्स में शामिल किया गया है।
मैगजीन के अनुसार भारत में इंटरनेट क्रांति को आगे बढ़ाने में अंबानी की अहम भूमिका रही है। अंबानी ने पिछले साल चीन के उद्योगपति जैक मा को पीछे छोड़कर सबसे अमीर एशियाई का तमगा हासिल किया था। उस समय उनकी संपत्ति 44.3 अरब डॉलर थी।
मैगजीन का कहना है कि वैसे को अंबानी ने ऑयल, गैस और रिटेल सेक्टर से संपदा बनाई है लेकिन उनकी रिलायंस जियो ने देश में सबसे ज्यादा असर डाला है। शुरू में डाटा और वॉयस सेवाएं मुफ्त देने से जियो ने आसानी से दस करोड़ ग्राहक जुटा लिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें