Move to Jagran APP

जानिए देश और दुनिया में कौनसा शहर है सबसे महंगा व सबसे सस्ता, Mercer ने किया है सर्वे

प्रवासियों के लिए सबसे महंगे शहरों की वैश्विक सूची में हांग-कांग शीर्ष स्थान पर आया है। इसके बाद अश्काबाद (तुर्कमेनिस्तान) दूसरे स्थान पर आया है।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Tue, 09 Jun 2020 06:17 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2020 07:21 AM (IST)
जानिए देश और दुनिया में कौनसा शहर है सबसे महंगा व सबसे सस्ता, Mercer ने किया है सर्वे
जानिए देश और दुनिया में कौनसा शहर है सबसे महंगा व सबसे सस्ता, Mercer ने किया है सर्वे

नई दिल्ली, पीटीआइ। भारत की वित्तीय राजधानी मानी जाने वाली मुंबई ने प्रवासियों के लिए जीवन-यापन के खर्च के मामले में देश के सबसे महंगे शहर के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है। Mercer के '2020 कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे' के अनुसार, मुंबई प्रवासियों के लिए विश्व का 60 वां सबसे महंगा शहर है। वहीं, एशिया में मुंबई का 19 वां स्थान आया है। सर्वे के अनुसार, मुबंई के बाद दिल्ली और चैन्नई देश के सबसे महंगे शहर हैं। सर्वे के अनुसार, दिल्ली का महंगे शहर के रूप में विश्व में 101 वां और चेन्नई का 143 वां स्थान आया है।

prime article banner

यह भी पढ़ें:  PAN Card को 30 जून से पहले Aadhaar Card से कराएं लिंक वरना हो जाएगा निष्क्रिय, यह है प्रक्रिया

सर्वे के अनुसार, रेंकिंग में बेंगलुरू (171) और कोलकाता (185) सबसे कम महंगे भारतीय शहर हैं। सभी भारतीय शहरों का सर्वे बताता है कि नई दिल्ली प्रवासियों के लिए महंगे शहर के मामले में 17 स्थान ऊपर आया है। यह टॉप 100 सबसे महंगे शहरों के बाद 101 वें स्थान पर आ गया है।

प्रवासियों के लिए सबसे महंगे शहरों की वैश्विक सूची में हांग-कांग शीर्ष स्थान पर आया है। इसके बाद अश्काबाद (तुर्कमेनिस्तान) दूसरे स्थान पर आया है। सूची में जापान का टोक्यो तीसरे और स्विट्ज़रलैंड का ज्यूरिख चौथे स्थान पर आया है। वहीं, सिंगापुर पिछले साल से दो स्थान नीचे पांचवें स्थान पर आया है।

यह भी पढ़ें: नकदी संकट से जूझ रहे हैं, तो पर्सनल लोन की बजाय चुनें COVID-19 Personal Loan, ये हैं फायदे

वैश्विक रेंकिंग में टॉप-10 सबसे महंगे शहरों में यूएस का न्यूयॉर्क सिटी छठे स्थान पर, चीन का शंघाई सातवें स्थान पर, स्विट्ज़रलैंड का बर्न आठवें स्थान पर जेनेवा नौवें स्थान पर और बीजिंग दसवें स्थान पर रहा है। 

दूसरी तरफ दुनिया के सबसे कम महंगे शहरों की बात करें, तो इनमें तूनिस (तूनिसीया), विंडहोक (नामीबिया), ताशकंद (उज़बेकिस्तान), बिश्केक (किरगिज़स्तान) और पाकिस्तान का कराची शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.