Move to Jagran APP

शेयर बाजार की कमजोर क्लोजिंग, जान लीजिए आखिर क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

आज शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं और इसकी अपनी अलग वजहें भी हैं

By Praveen DwivediEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 04:28 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 08:44 AM (IST)
शेयर बाजार की कमजोर क्लोजिंग, जान लीजिए आखिर क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट
शेयर बाजार की कमजोर क्लोजिंग, जान लीजिए आखिर क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारतीय शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। दिन का कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 495 अंकों की गिरावट के साथ 38,645 के स्तर पर और निफ्टी 158 अंकों की कमजोरी के साथ 11,594 के स्तर पर बंद हुआ है। ऐसे में यह जानना काफी जरूरी है कि आखिर आज बाजार में इतनी बड़ी गिरावट क्यों और किसलिए देखने को मिली।

loksabha election banner

बाजार में आखिर क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?

बाजार विशेषज्ञ और केडिया कमोडिटीज के प्रमुख अजय केडिया ने बताया कि भारतीय बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के पीछे की प्रमुख वजह कच्चे तेल में आया उबाल है। शाम 4 बजे तक डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.36 फीसद की तेजी के साथ 65.51 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 2.61 फीसद की तेजी के साथ 73.85 डॉलर प्रति बैरल है। क्रूड में आए उबाल की अहम वजह अमेरिका का ईरान पर प्रतिबंध को लेकर जारी हालिया बयान है। इससे पहले अमेरिका ने कहा था कि दुनिया के काफी सारे देश ईरान से तेल लेना बंद कर दें। बाद में अमेरिका ने इसमें कुछ देशों को छूट दी, जिसमें भारत भी शामिल है। ईरान भारत का अच्छा दोस्त माना जाता है और वो भारत से तेल के बदले रुपये में पेमेंट भी ले लेता है। इसके साथ ही अन्य वस्तुओं का आदान प्रदान भी इन देशों के बीच होता है। लेकिन अब अमेरिका ने घोषणा की है कि वो अब ईरान पर कुछ और प्रतिबंध लगा सकता है। तेल में आए इस उबाल से डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी कमजोर हुआ है। रुपया आज डॉलर के मुकाबले 69.96 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं दूसरी तरफ मार्केट अपने पर्याप्त ऊंचाई पर पहुंच गया था लिहाजा निवेशकों की ओर से तेज मुनाफा वसूली देखने को मिली, जो आज बाजार में आई गिरावट की दूसरी प्रमुख वजह है।

आज बाजार आखिर क्यों गिरा?

सीएनआई रिसर्च के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर किशोर ओस्तवाल ने बताया कि बाजार में आज की गिरावट की वजह रोलओवर है। गुरुवार को बाजार की एक्सपाइरी है और एक्सपाइरी में जब रोलओवर नहीं होता है तो गिरावट आती है। हालांकि बाजार में यह गिरावट लेस वॉल्यूम से हुई है और कल बाजार लेस वॉल्यूम से ही तेजी पकड़ लेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.