Move to Jagran APP

IRCTC दे रहा राजस्थान घूमने का मौका, बेहद कम है इस टूर पैकेज की कीमत

IRCTC राजस्थान ( Rajasthan ) के लिए खास टूर पैकेज पेश कर रहा है इसके जरिए जयपुर पुष्कर जोधपुर और उदयपुर घूमने का मौका मिलेगा यहां जानें इस पैकेज का किराया कितना है।

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 12:07 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 07:03 AM (IST)
IRCTC दे रहा राजस्थान घूमने का मौका, बेहद कम है इस टूर पैकेज की कीमत
IRCTC दे रहा राजस्थान घूमने का मौका, बेहद कम है इस टूर पैकेज की कीमत

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। अगर आप इस समय घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको राजस्थान के लिए स्पेशल टूर पैकेज के बारे में बता रहे हैं। भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन (IRCTC) राजस्थान ( Rajasthan ) के लिए खास टूर पैकेज पेश कर रहा है। इस टूर की शुरुआत हैदराबाद से होगी और पैकेज से जयपुर, पुष्कर, जोधपुर और उदयपुर घूमने का मौका मिलेगा। राजस्थान के प्राचीन किले यहां की खूबसूरती यहां का राजपुताना अंदाज पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आइए आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में डीटेल से जानते हैं।

loksabha election banner

पैकेज की जानकारी:

पैकेज का नाम: रॉयल राजस्थान (Royal Rajasthan)

डेस्टिनेशन कवर्ड: जयपुर, पुष्कर, जोधपुर और उदयपुर

टूर की शुरुआत: 10 सितंबर, 2019

क्लास: कंफर्ट

ट्रैवल मोड: फ्लाइट

होटल का नाम: होटल साइगनेट इन, होटल मोती महल, होटल जॉन बाय दा पार्क एंड होटल वैली व्यू

ये भी पढ़ें: बुढ़ापे का सहारा है श्रम योगी मानधन योजना, मात्र 55 रुपये के योगदान में मिलेगी हजारों की पेंशन

फ्लाइट की जानकारी

कहां से     कहां तक   तारीख                  फ्लाइट नंबर   एयरलाइन    प्रस्थान        आगमन

हैदराबाद   जयपुर     10 सितंबर, 2019   6E 913         इंडिगो         11:35 बजे    13:40 बजे

उदयपुर    हैदराबाद   15 सितंबर, 2019   6E 484         इंडिगो         17:15 बजे    19:00 बजे

पैकेज का किराया:

ऑक्यूपेंसी                                  प्रति व्यक्ति किराया

सिंगल ऑक्यूपेंसी                         27500 रुपये

डबल ऑक्यूपेंसी                           21150 रुपये

ट्रिपल ऑक्यूपेंसी                          20150 रुपये

चाइल्ड (2-11 वर्ष) विद बेड            17430 रुपये

चाइल्ड (2-11 वर्ष) विद आउट बेड   15820 रुपये

पैकेज में शामिल चीजें:

  • हवाई जहाज में (हैदराबाद-जयपुर/उदयपुर-हैदराबाद) इकोनॉमी क्लास का टिकट।
  • जयपुर के 3 स्टार कैटेगरी होटल में 1 रात एसी रूम में स्टे होगा।
  • उदयपुर के 3 स्टार कैटेगरी होटल में 2 रात रूम में स्टे होगा।
  • जोधपुर के 3 स्टार कैटेगरी हाउस बोट में 1 रात रूम में स्टे होगा।
  • पुष्कर के 3 स्टार कैटेगरी होटल में 1 रात रूम में स्टे होगा।
  • एसी डीलक्स बस में ट्रांसपोर्ट और साइटसीइंग की सुविधा मिलेगी।
  • मील प्लान एमएपी (5 ब्रेकफास्ट + 5 डिनर)
  • टूर के दौरान आईआरसीटीसी टूर एस्कोर्ट सर्विस मिलेगी।
  • ट्रैवल इंश्योरेंस मिलेगा।
  • सभी टैक्स लागू हैं।

ये भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी के मामलों में 2018-19 में आई कमी: निर्मला सीतारमण

टूर कैंसल करने पर इतना लगेगा चार्ज:

  • टूर शुरू होने से 21 दिन पहले कैंसल करने पर 30 फीसद चार्ज लगेगा।
  • टूर शुरू होने से 21-15 दिन पहले कैंसल करने पर 55 फीसद चार्ज लगेगा।
  • टूर शुरू होने से 14-8 दिन पहले कैंसल करने पर 80 फीसद चार्ज लगेगा।
  • टूर शुरू होने से 7 दिन पहले कैंसल करने पर 100 फीसद चार्ज लगेगा 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.