Move to Jagran APP

देश में जेएलआर की बिक्री 32 फीसद उछली

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर की बिक्री वर्ष 2012 में 32 फीसद बढ़ी है। बीते साल कंपनी ने देश में 2,3

By Edited By: Published: Fri, 18 Jan 2013 09:11 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)
देश में जेएलआर की बिक्री 32 फीसद उछली

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर की बिक्री वर्ष 2012 में 32 फीसद बढ़ी है। बीते साल कंपनी ने देश में 2,393 कारें बेचीं। इससे पहले वर्ष 2011 में कंपनी ने 1,813 कारें बेची थीं।

loksabha election banner

जुगआर लैंड रोवर के उपाध्यक्ष [भारत] रोहित सूरी ने कहा कि अर्थव्यवस्था के चुनौतीपूर्ण माहौल और भारतीय कार बाजार की सुस्ती के बावजूद कंपनी की बिक्री में यह वृद्धि दर्ज हुई है। आने वाले वर्षो में कंपनी अपने नए मॉडल पेश करेगी। कंपनी को भारतीय कार बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ने का पूरा भरोसा है।

बीते साल कंपनी ने भारत में अपनी लक्जरी एसयूवी रेंज रोवर पेश की थी। इस साल कंपनी अपनी दो सीटर स्पो‌र्ट्स कार जगुआर एफ-टाइप पेश करेगी। भारत में फिलहाल कंपनी जगुआर की एक्सएफ, एक्सएफआर, एक्सकेआर, एक्सकेआर-एस और एक्सजे कारें उपलब्ध कराएगी। लैंड रोवर की फ्रीलैंडर 2, डिस्कवरी 4, रेज रोवर इवोक्यू, रेंज रोवर स्पोर्ट और रेंज रोवर बेची जा रही है। इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने जानकारी दी थी कि पिछले साल 177 देशों में कंपनी की वैश्विक बिक्री 30 फीसद बढ़कर 3,57,773 वाहन हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.