IRCTC Tour Package: इस दिवाली अयोध्या सहित इन इन दो जगहों की करें धार्मिक यात्रा, IRCTC लेकर आया है यह टूर पैकेज
अयोध्या में मनाई जाने वाली दिवाली का विशेष महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार दिवाली मनाने की शुरुआत भी अयोध्या से ही हुई थी। अयोध्या घूमने का मन बना रहे लोगों के लिए IRCTC काफी शानदार टूर पैकेज लेकर आया है।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आज पूरा देश दीवाली का त्योहार मना रहा है। वैसे तो पूरे देश में दिहत्व वाली का त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन अयोध्या में मनाई जाने वाली दिवाली का विशेष महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार दिवाली मनाने की शुरुआत भी अयोध्या से ही हुई थी। कहा जाता है कि, जब भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, तो उनका स्वागत अयोध्यावासियों ने दीपक जला कर किया था, तभी से दिवाली मनाई जा रही है।
अगर आप भी इन दिवाली की छुट्टियों में भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपके लिए IRCTC काफी शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। इस टूर पैकेज की सबसे खास बात यह है कि, इसके तहत आपको प्रयागराज और वाराणसी घूमने का मौका भी मिलेगा। दीवाली के कुछ दिनों के बाद वाराणसी में देव दिवाली का त्योहार भी मनाया जाता है। आप वाराणसी में उस त्योहार को भी मना सकते हैं।
टूर का कार्यक्रम
यात्रा की शुरुआत कोच्ची एयरपोर्ट से सुबह 6.30 बजे होगी। कोच्ची एयरपोर्ट से यात्री, वाराणसी एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर एक बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद, सैलानी शाम को दश्वामेध घाट की गंगा आरती के दर्शन करेंगे। रात भर होटल में आराम करने के बाद यात्री, अगले दिन नाश्ता करके काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद सैलानी सारनाथ के लिए निकल जाएंगे। रात भर होटल में आराम करने के बाद सैलानी अगले दिन प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएंगे।
यात्री सुबह तीन बजे वाराणसी से प्रयागराज के लिए निकलेंगे। प्रयागराज में होटल में आराम करने के बाद सैलानी, संगम, इलाहाबाद किला और पातालपुरी मंदिर के दर्शन करेंगे। प्रयागराज में रात भर आराम करने के बाद, यात्री अगले दिन अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे।
अगले दिन सैलानी अयोध्या में राम जन्मभूमि, लक्ष्मण घाट, कला राम मंदिर और कनक भवन मंदिर का दर्शन करेंगे। इसके बाद शाम को सैलानी वापस वराणसी लौट जाएंगे। वाराणसी में रात भर आराम करने के बाद यात्री अगले दिन एयरपोर्ट से कोच्ची के लिए उड़ान भरेंगे।
कितने का है टूर पैकेज
IRCTC के इस चार रातों और पांच दिन वाले इस एयर टूर पैकेज के लिए आपको 28,755 रुपए खर्च करने होंगे।