Move to Jagran APP

धरती के स्वर्ग का देखना है नजारा तो IRCTC का ये टूर पैकेज रहेगा बेस्ट

कश्मीर देश का सबसे खूबसूरत हिस्सा है जिसके तुलना में कोई खूबसूरत हिल स्टेशन विदेशों में भी मौजूद नहीं है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के जरिए आप यहां का नजारा देख सकते हैं।

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Fri, 07 Jun 2019 11:04 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 09:19 AM (IST)
धरती के स्वर्ग का देखना है नजारा तो IRCTC का ये टूर पैकेज रहेगा बेस्ट
धरती के स्वर्ग का देखना है नजारा तो IRCTC का ये टूर पैकेज रहेगा बेस्ट

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। गर्मियों की छुट्टियों में लोग अक्सर हिल स्टेशन में घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आपका भी ऐसा ही विचार है तो आज हम आपको आईआरसीटीसी के कश्मीर टूर के बारे में बता रहे हैं। कश्मीर देश का सबसे खूबसूरत हिस्सा है, जिसके तुलना में कोई खूबसूरत हिल स्टेशन विदेशों में भी मौजूद नहीं है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के जरिए आप किफायती कीमत में धरती के स्वर्ग का नजारा देख सकते हैं। इस टूर की शुरुआत हैदराबाद से होगी उसके बाद फ्लाइट से दिल्ली पहुंचा जाएगा और फिर हवाई यात्रा से श्रीनगर पहुंच कर वहां की खूबसूरत जगहों की सैर की जाएगी।

loksabha election banner

आईआरसीटीसी के टूर का नाम पैराडाइज ऑफ अर्थ (Paradise on Earth) है।

टूर में शामिल स्थान: श्रीनगर-गुलमर्ग पहलगाम-सोनमर्ग-श्रीनगर

अवधि: (05 रात/06 दिन)

इस दिन शुरू होगा टूर: 25 जुलाई, 2019

टूर की शुरुआत: हैदराबाद एयरपोर्ट

फ्लाइट की जानकारी:

तारीख                सेक्टर           फ्लाइट नंबर       प्रस्थान      आगमन

25 जुलाई,2019  HYD-DEL     एसजी-471       5:40बजे     8:00बजे

                         DEL-HYD     एसजी-104      10:25बजे   11:55बजे

30 जुलाई,2019  SXR-DEL      एसजी-253      16:05बजे   17:35बजे

                         DEL-HYD     एसजी-125       18:45बजे   20:55बजे

पैकेज का किराया:

प्रति व्यक्ति पैकेज का किराया

क्लास   सिंगल ऑक्यूपेंसी   डबल ऑक्यूपेंसी   ट्रिपल ऑक्यूपेंसी   चाइल्ड विद बेड    चाइल्ड विदऑउट बेड 

कंफर्ट    27780 रुपये          23455 रुपये        22840 रुपये        19255 रुपये       17895 रुपये

होटल की जानकारी:

प्लेस             होटल

श्रीनगर     हाउसबोट: हाउसबोट मोनालिसा/मैजेस्टिक ग्रुप ऑफ हाउसबोट या इससे मिलता-जुलता

               होटल: द केसर/होटल वैली व्यू/होटल ग्रीन एंबीशन/होटल ब्रिज/ट्राइडेंट रिसॉर्ट

पैकेज में शामिल:

  • एयर टिकट (हैदराबाद-श्रीनगर (वाया दिल्ली)-हैदराबाद)
  • एसी होटल में स्टे और 1 रात के लिए हाउस बोट में स्टे होगा।
  • ब्रेकफास्ट और डिनर
  • यात्रा के अनुसार, एसी व्हीकल से ट्रांसपोर्ट की सुविधा
  • टूर के दौरान आईआरसीटीसी टूर एस्कॉर्ट की सुविधा
  • ट्रेवल इंश्योरेंस
  • टोल, पार्किंग और टैक्स

टूर कैंसल करने पर इतना लगेगा चार्ज:

  • शुरू होने से 21 दिन पहले 30 फीसद चार्ज लगेगा।
  • शुरू होने से 21-15 दिन पहले 55 फीसद चार्ज लगेगा।
  • शुरू होने से 14-8 दिन पहले 80 फीसद चार्ज लगेगा।
  • शुरू होने से 8-0 दिन पहले 100 फीसद चार्ज लगेगा।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.