अप्रैल महीने में निर्यात भारी उछाल के साथ 30.21 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटा 15.24 अरब डॉलर रहा
वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा ‘‘भारत अप्रैल महीने में शुद्ध रूप से आयातक रहा है। देश का अप्रैल महीने का व्यापार घाटा 15.24 अरब डालर पर पहुंच गया। यह आंकड़ा अप्रैल 2020 के व्यापार घाटे के आंकड़े 6.92 अरब डालर के मुकाबले दोगुने से अधिक है।’’
नई दिल्ली, पीटीआइ। अप्रैल महीने में देश के निर्यात में अच्छा-खासा उछाल देखने को मिला है। भारत का निर्यात अप्रैल महीने में करीब तीन गुना बढ़कर 30.21 बिलियन डॉलर रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 10.17 बिलियन डॉलर रहा था। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। अप्रैल महीने में आयात भी दो गुना से अधिक बढ़कर 45.45 अरब डालर पर पहुंच गया। यह एक साल पहले की समान अवधि में 17.09 अरब डालर रहा था।
India’s merchandise exports in April 2021 was USD 30.21 billion, an increase of 197.03% over USD 10.17 billion in April 2020 and an increase of 16.03% over USD 26.04 billion in April 2019. 1/2
Read: https://t.co/3wCVjTBH8s" rel="nofollow— PIB India (@PIB_India) May 2, 2021
वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत अप्रैल महीने में शुद्ध रूप से आयातक रहा है। देश का अप्रैल महीने का व्यापार घाटा 15.24 अरब डालर पर पहुंच गया। यह आंकड़ा अप्रैल, 2020 के व्यापार घाटे के आंकड़े 6.92 अरब डालर के मुकाबले दोगुने से अधिक है।’’
गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किये गए लॉकडाउन के चलते निर्यात कारोबार में 60.28 फीसद की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद आर्थिक गतिविधियों के शुरू होने के साथ इसमें सुधार आया। इस साल मार्च में निर्यात 60.29 फीसद बढ़कर 34.45 अरब डालर पर पहुंच गया था।
अप्रैल महीने में तेल आयात 10.8 अरब डालर का रहा है। यह एक साल पहले की समान अवधि में 4.65 अरब डालर का रहा था। अप्रैल महीने में जिन वस्तुओं के निर्यात में सकारात्मक रुख रहा, उनमें रत्न एवं आभूषण, इलेक्ट्रानिक सामान, तेल खल, काजू, जूट, कालीन, हस्तशिल्प, चमड़ा, इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पापद, समुद्री उत्पाद और रसायन शामिल रहे हैं।