Move to Jagran APP

मार्च महीने में भारत के खाद्य तेल आयात में आई गिरावट, 32.44 फीसद घटा

आठ जनवरी के बाद से कमोडिटी को प्रतिबंधित सूची में शामिल करने के बाद से आरबीडी palmolein के आयात में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 05:10 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 05:44 PM (IST)
मार्च महीने में भारत के खाद्य तेल आयात में आई गिरावट, 32.44 फीसद घटा
मार्च महीने में भारत के खाद्य तेल आयात में आई गिरावट, 32.44 फीसद घटा

नई दिल्ली, पीटीआइ। भारत के खाद्य तेल आयात में गिरावट दर्ज की गई है। मार्च महीने में देश का खाद्य तेल आयात 32.44 फीसद गिरकर 9,41,219 टन पर आ गया है। औद्योगिक संगठन एसईए ने सोमवार को कहा कि सरकार द्वारा विदेशी बाजारों से रिफाइंड पाम ऑयल की खरीदारी पर प्रतिबंध लगाने के चलते खाद्य तेल के आयात में गिरावट आई है। भारत दुनिया में प्रमुख वेजिटेबल ऑयल खरीदार देश है। पिछले साल मार्च महीने में भारत ने 13,93,255 टन खाद्य तेल का आयात किया था।

loksabha election banner

देश के कुल वेजिटेबल तेल आयात में पाम ऑयल का हिस्सा 60 फीसद से अधिक होता है। एसईए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आरबीडी palmolein के आयात में इस साल मार्च महीने में 90 फीसद की गिरावट आई है। यह मार्च महीने में 30,850 टन रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में इसका आयात 3,12,673 टन हुआ था।

एसईए ने कहा कि आठ जनवरी के बाद से कमोडिटी को प्रतिबंधित सूची में शामिल करने के बाद से आरबीडी palmolein के आयात में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। पाम ऑयल को प्रतिबंधित सूची में रखने का मतलब है कि किसी आयातक को इनबाउंड शिपमेंट के लिए लाइसेंस या अनुमति की आवश्यकता होगी। 

एसईए ने आगे कहा कि कच्चे पाम ऑयल (CPO) और कच्चे पाम करनेल ऑयल (CPKO)के निर्यात में इस साल मार्च महीने में 38 फीसद की गिरावट आई है। मार्च महीने में इसका 3,04,458 टन आयात हुआ है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 4,89,770 टन का आयात हुआ था। सोयाबीन तेल के आयात में पिछले साल के मार्च महीने में हुए 2,92,925 टन आयात की तुलना में इस साल मार्च महीने में 2,92,410 टन का आयात हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.