सेंसेक्स 377 अंक टूटा-निफ्टी 10,700 के नीचे हुआ बंद, ऑटो और मेटल में बड़ी गिरावट
गुरुवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। गुरुवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं। दिन का कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 377 अंकों की गिरावट के साथ 35,513 पर और निफ्टी 120 अंकों की गिरावट के साथ 10,672 पर कारोबार कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयर्स में से 8 हरे और 42 लाल निशान में कारोबार कर बंद हुए हैं। वहीं अगर निफ्टी इंडेक्स की बात करें तो मिडकैप 1.11 फीसद और स्मॉलकैप 0.82 फीसद की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल: निफ्टी ऑटो 1.52 फीसद की गिरावट के साथ, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 1.10 फीसद की गिरावट के साथ, निफ्टी एफएमसीजी 0.02 फीसद की गिरावट के साथ, निफ्टी आईटी 0.86 फीसद की गिरावट के साथ, निफ्टी मेटल 2.25 फीसद की गिरावट के साथ, निफ्टी फार्मा 1.33 फीसद की गिरावट के साथ और निफ्टी रियालिटी 0.06 फीसद की गिरावट के साथ बंद हुआ।
टॉप गेनर-टॉप लूजर: आज के कारोबार में इन्फ्राटेल 3.31 फीसद की तेजी के साथ, टाइटन 0.31 फीसद की तेजी के साथ, एचसीएलटेक 0.28 फीसद की तेजी के साथ, एशियन पेंट्स 0.27 फीसद की तेजी के साथ और बजाज
ऑटो 0.11 फीसद की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे हैं। वहीं आयशर मोटर्स 4.22 फीसद की गिरावट के साथ, हिंदपेट्रो 3.47 फीसद की गिरावट के साथ, ओएनजीसी 3.43 फीसद की गिरावट के साथ, आईबीयूएलएचएसजीएफआईएन 3.26 फीसद की गिरावट और आईओसी 3.32 फीसद की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।
दिन के 12 बजे सेंसेक्स 196 अंकों की कमजोरी के साथ 35,695 पर और निफ्टी 73 अंकों की गिरावट के साथ 10,719 पर कारोबार कर रहा था। वहीं अगर निफ्टी 50 की बात करें तो 12 शेयर्स हरे और 38 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं अगर निफ्टी इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 0.28 फीसद और स्मॉलकैप 0.29 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
दिन के 10 बजकर 18 मिनट पर सेंसेक्स 100 अंकों की तेजी के साथ 35,992 पर और निफ्टी 18 अंकों की तेजी के साथ 10,811 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयर्स में से 29 हरे, 19 लाल और 2 बिना परिवर्तन के कारोबार कर रहे थे। वहीं अगर इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 0.36 फीसद और स्मॉलकैप 0.30 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।
दिन के 9 बजकर 17 मिनट पर सेंसेक्स 62 अंकों की कमजोरी के साथ 35,829 पर और निफ्टी 29 अंकों की कमजोरी के साथ 10.762 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयर्स की बात करें तो 19 हरे और 31 लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं निफ्टी इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 0.16 फीसद की तेजी और स्मॉलकैप 0.01 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल: निफ्टी ऑटो 0.12 फीसद की गिरावट, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 0.20 फीसद की गिरावट, निफ्टी एफएमसीजी 0.05 फीसद की तेजी, निफ्टी आईटी 0.24 फीसद की तेजी, निफ्टी मेटल 0.60 फीसद की गिरावट, निफ्टी फार्मा 0.26 फीसद की तेजी और निफ्टी रियालिटी 0.28 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
वैश्विक बाजारों का हाल: आज सभी प्रमुख एशियाई बाजारों ने कमजोर शुरुआत की है। दिन के 9 बजकर 14 मिनट पर सेंसेक्स 0.31 फीसद की गिरावट के साथ 20014 पर, चीन का शांघाई 0.01 फीसद की तेजी के साथ 2465 पर, हैंगसेंग 0.48 फीसद की कमजोरी के साथ 25010 पर और ताइवान का कॉस्पी 0.19 फीसद की गिरावट के साथ 2006 पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर अमेरिका के बाजार की बात करें तो डाओ जोंस 0.08 फीसद की तेजी के साथ 23346 पर, स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 0.13 फीसद की तेजी के साथ 2510 पर और नैस्डैक 0.46 फीसद की तेजी के साथ 6665 पर बंद हुआ था।