बाजार ने बरकरार रखी बढ़त,सेंसेक्स 118 अंक चढ़कर 35,260 और निफ्टी 10,616 पर हुआ बंद
भारतीय शेयर बाजार ने आज बेहद सुस्त शुरुआत की है, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। दोपहर बाद से शेयर बाजार में जारी बढ़त शाम तक जारी रही। दिन का कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 118 अंकों की तेजी के साथ 35,260 पर और निफ्टी 40 अंकों का तेजी के साथ 10,616 पर हुआ बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयरों में से 29 हरे निशान और 21 लाल निशान पर बंद हुए। इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.67 फीसद और स्मॉलकैप 0.11 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर बंद हुआ।
दिन के 1 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 245 अंकों की तेजी के साथ 35,387 पर और निफ्टी 62 अंकों की तेजी के साथ 10,638 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयरों में से 37 हरे निशान पर और 17 लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं इंडेक्स की अगर बात करें तो निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.34 फीसद की तेजी और स्मॉलकैप 0.02 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।
दिन के 12 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 161 अंकों की तेजी के साथ 35,303 पर और निफ्टी 44 अंकों की तेजी के साथ 10,620 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयरों में से 40 हरे निशान और 10 लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। निफ्टी इंडेक्स में मिडकैप शेयर 0.22 फीसद की तेजी और स्मॉलकैप 0.21 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।
भारतीय शेयर बाजार ने आज सुस्त शुरुआत की। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 2.50 अंकों की गिरावट (बीते दिन का हाल) के साथ और निफ्टी 8.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,567 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 में 13 शेयर हरे निशान और 37 लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। इसी समय निफ्टी इंडेक्स की बात करें तो मिडकैप इंडेक्स 0.30 फीसद की तेजी के साथ और स्मॉलकैप 0.07 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।
सेक्टोरियल इंडेक्स: आज सभी सेक्टर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। निफ्टी ऑटो 0.67 फीसद की तेजी, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 0.36 फीसद की तेजी, निफ्टी एफएमसीजी 0.16 फीसद की तेजी, निफ्टी आईटी 0.57 फीसद की तेजी, निफ्टी मेटल 0.12 फीसद की तेजी, निफ्टी फार्मा 0.79 फीसद की तेजी और निफ्टी रियालिटी 0.44 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
वैश्विक बाजारों का हाल: आज सभी एशियाई बाजारों ने सुस्त शुरुआत की है। दिन के 9 बजकर 7 मिनट पर जापान का निक्केई 0.25 फीसद की गिरावट के साथ 21791 पर, चीन का शांघाई 0.56 फीसद की तेजी के साथ 2646 पर, हैंगसेंग 0.24 फीसद की तेजी के साथ 25701 पर और ताइवान का कॉस्पी 0.13 फीसद की गिरावट के साथ 2065 पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर अमेरिका के बाजार की बात करें तो बीते दिन डाओ जोंस 0.81 फीसद की गिरावट के साथ 25080 पर, स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 0.76 फीसद की गिरावट के साथ 2701 पर और नैस्डैक 0.90 फीसद की कमजोरी के साथ 7136 पर कारोबार कर बंद हुआ।