सुभाष चंद्र खूंटिया इरडा के चेयरमैन नियुक्त
सुभाष चंद्र खूंटिया मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस में विशेष सचिव और वित्तीय सलहाकार रह चुके हैं
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। कर्नाटक के पूर्व मुख्य सचिव सुभाष चंद्र खूंटिया को बीमा क्षेत्र की नियामक संस्था भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन वर्षो के लिए की गई है। वे टी. एस. विजयन का स्थान लेंगे, जिनका पांच वर्षो का कार्यकाल इस वर्ष फरवरी में पूरा हो गया। इरडा ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी (एसीसी) ने खूंटिया की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।
खूंटिया 1981 बैच के आईएएस ऑफिसर रह चुके हैं। साथ ही यह पूर्व कर्नाटक मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। टी एस विजयन का कार्यकाल 21 फरवरी को खत्म हो गया था। तब से दो महीनों से यह पोस्ट खाली थी। विजयन का 5 वर्ष का कार्यकाल इस साल फरवरी में समाप्त हो गया था। आपको बता दें कि इरडा भारत सरकार की ओर से संचालित संस्था है। यह पॉलिसीधारकों के हितों की रक्षा करता है। साथ ही भारत में बीमा व्यवसाय को नियंत्रित और विकसित करता है।
कौन हैं सुभाष चंद्र खूंटिया-
सुभाष चंद्र खूंटिया का जन्म 21 नवंबर, 1957 को ओडिशा के जगतशिंगपुर में हुआ था। वे कई सरकारी विभागों में अपने सेवाएं दे चुके हैं। इनमें डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी के सचिव, मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस में विशेष सचिव और वित्तीय सलहाकार रह चुके हैं। साथ इन्होंने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) और इंडियन ऑयल कोरपोरेशन (आओसी) में पद संभाले हैं। अक्टूबर 2016 में चंद्र ने कर्नाटका सरकार में मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाला था जिसका कार्यकाल बीते वर्ष समाप्त हुआ है।