Move to Jagran APP

Oyo भारत में कर रही कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी, 1,000 से ज्यादा लोगों की जा सकती है नौकरी

सूत्रों के अनुसार कंपनी एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। इस छंटनी के पीछे वजह कंपनी की पुनर्गठन की प्रक्रिया बतायी जा रही है

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 09:33 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 10:15 AM (IST)
Oyo भारत में कर रही कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी, 1,000 से ज्यादा लोगों की जा सकती है नौकरी
Oyo भारत में कर रही कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी, 1,000 से ज्यादा लोगों की जा सकती है नौकरी

नई दिल्ली, पीटीआइ। रितेश अग्रवाल की अगुवाई वाली होटल कंपनी ओयो (Oyo) भारत में अपने कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। ओयो अपने 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में है। कंपनी ने भारत में अपने कारोबार को पुनर्गठित करने की प्रक्रिया के तहत यह निर्णय लिया है।  

loksabha election banner

भारत और दक्षिण एशिया में कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों को एक मेल भेजा गया है। इस मेल में ओयो के फाउंडर और ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश अग्रवाल ने कहा कि कुछ सहयोगियों को कंपनी से बाहर एक नया करियर तलाश करने के लिए कहना उनके लिए ‘आसान फैसला’ नहीं है।

हालांकि, अग्रवाल ने कर्मचारियों को भेजे इस मेल में यह नहीं बताया कि कितने लोगों की छंटनी की जा रही है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, कंपनी एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। इस छंटनी के पीछे वजह कंपनी की पुनर्गठन की प्रक्रिया बतायी जा रही है, जिसमें जरूरत के हिसाब से कर्मचारियों को रखने की कोशिश की जा रही है।

ओयो के फाउंडर ने कहा कि यह साल 2020 के लिए नए रणनीतिक उद्देश्य का हिस्सा है। इसके अंतर्गत भिन्न-भिन्न इकाइयों और परिचालन में टीमों को पुनर्गठित किया जाएगा। साथ ही अग्रवाल ने बताया कि कंपनी से जाने वाले कर्मचारियों को मदद का आश्वासन भी दिया गया है।

गौरतलब है कि ओयो देश का दूसरा सबसे बड़ा यूनिकॉर्न है। पहले स्थान पर पेटीएम का नाम आता है। ओयो के वैल्यूएशन की बात करें, तो यह करीब 10 अरब डॉलर है। कंपनी की स्थापना साल 2013 में हुई थी। ओयो के सेल्फ ऑपरेटेड कारोबार में Oyo होम्स, Oyo फ्लैगशिप, सिल्वरकी, Oyo टाउनहाउस और क्लेक्शन ओ शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.