Move to Jagran APP

सरकार ने वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया

क्रेडिट सुइस ग्रुप एजी और जूलियस बेयर ग्रुप के साथ एक अकादमिक और पूर्व कार्यकारी नागेश्वरन के वी सुब्रमण्यम का स्थान लेंगे जिन्होंने अपने तीन साल के कार्यकाल के पूरा होने के बाद दिसंबर 2021 में सीईए का पद छोड़ दिया था।

By NiteshEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 07:51 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 08:11 AM (IST)
सरकार ने वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया
Govt appoints V Anantha Nageswaran as Chief Economic Advisor

नई दिल्ली, पीटीआइ। सरकार ने शुक्रवार को अर्थशास्त्री वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) नियुक्त किया। क्रेडिट सुइस ग्रुप एजी और जूलियस बेयर ग्रुप के साथ एक अकादमिक और पूर्व कार्यकारी नागेश्वरन, के वी सुब्रमण्यम का स्थान लेंगे, जिन्होंने अपने तीन साल के कार्यकाल के पूरा होने के बाद दिसंबर 2021 में सीईए का पद छोड़ दिया था। नागेश्वरन ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया।

loksabha election banner

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। वित मंत्रालय ने कहा, "सरकार ने डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है और उन्होंने आज से अपना प्रभार संभाल लिया है।"

नागेश्वरन IFMR ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन और Krea विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के विशिष्ट विजिटिंग प्रोफेसर थे। उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की है। वह 2019 से 2021 तक भारत के प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी रहे हैं।

सरकार 31 जनवरी को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इकनॉमिक सर्वे जारी करने वाली है और उसके एक दिन बाद 1 फरवरी को उसे वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करना है। बता दें कि बीतें दिसंबर में केवी सुब्रमण्यन का कार्यकाल बतौर मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) खत्म हो गया था। तब से अब तक नए CEA की नियुक्ति नहीं हो पाई है। केवी सुब्रमण्यन तीन साल तक देश के CEA रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.