Move to Jagran APP

यूरोपियन यूनियन में बंद हो सकता है गूगल न्यूज, जानिए क्या है वजह

गूगल अपनी गूगल न्यूज की सेवाएं पहले भी स्पेन में बंद करने का फैसला ले चुका है

By Praveen DwivediEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 01:15 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 01:17 PM (IST)
यूरोपियन यूनियन में बंद हो सकता है गूगल न्यूज, जानिए क्या है वजह
यूरोपियन यूनियन में बंद हो सकता है गूगल न्यूज, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। अगर सदस्य देशों में खबरों के लिए प्रस्तावित "लिंक टैक्स" का नियम लागू किया जाता है तो गूगल यूरोपियन यूनियन में अपनी गूगल न्यूज की सेवाएं बंद कर सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

loksabha election banner

कॉपीराइट के नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, जिसे यूरोपियन पार्लियामेंट की ओर से 12 सितंबर को अपना लिया गया है तकनीकी क्षेत्र की बड़ी कंपनी को कलाकार एवं पत्रकार के उस काम के लिए भुगतान करना होगा जिसका वो इस्तेमाल कर रही होगी। नियमों को लागू करने के लिए, व्यक्तिगत सदस्य देशों को स्थानीय कानूनों का एक मसौदा तैयार करना होगा।

सर्च इंजन के न्यूज सेक्शन के वाइस प्रेसिडेंट रिचर्ड गिंग्रास ने बताया कि गूगल वर्तमान प्रस्तावों के बारे में गहराई से सोच रहा है, जो कि संघर्षशील समाचार प्रकाशकों की उस सूरत में क्षतिपूर्ति के लिए डिजाइन किए गए हैं अगर खोज परिणामों में उनके आर्टिकल्स के स्निपेट दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि गूगल समाचार का भविष्य अब इस बात पर निर्भर हो सकता है कि यूरोपीय संघ कानून में बदलाव को इच्छुक है या नहीं। उन्होंने कहा, "हम जब तक इस मामले में आखिरी रुख को नहीं देख लेते हम फैसला नहीं ले सकते हैं।"

यह पहली बार नहीं है कि जब लिंक के लिए गूगल को चार्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 2014 में, स्पेन ने एक कानून पारित किया था जिसके लिए एग्रीगेटर साइटों को समाचार लिंक के लिए भुगतान करना आवश्यक था। गूगल ने उस वक्त स्पेशन के यूजर्स के लिए अपनी सेवाएं बंद करने का फैसला किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.