Move to Jagran APP

Gold Rate on 24 Jan: सोने और चांदी दोनों की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी, जानिए भाव

Gold Price on 24 Jan चांदी में शुक्रवार को 238 रुपये की बढ़त हुई है। इस बढ़त से अब चांदी का भाव 47277 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 04:41 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 11:09 AM (IST)
Gold Rate on 24 Jan: सोने और चांदी दोनों की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी, जानिए भाव
Gold Rate on 24 Jan: सोने और चांदी दोनों की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी, जानिए भाव

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने में 96 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, इस बढ़ोत्तरी से सोने का भाव 40,780 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में गिरावट के चलते सोने के भाव में यह बढ़ोत्तरी हुई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 40,684 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

loksabha election banner

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी शु्क्रवार को बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में शुक्रवार को 238 रुपये की बढ़त हुई है। इस बढ़त से अब चांदी का भाव 47,277 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि चांदी पिछले सत्र में 47,039 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी आने के चलते चांदी के भाव में यह बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी 96 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रुपये में गिरावट के चलते भाव में यह बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। पटेल ने बताया कि हाजिर रुपया शुक्रवार को एक डॉलर के मुकाबले करीब तीन पैसे की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था।

भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एक डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की गिरावट के साथ 71.31 पर ट्रेंड कर रहा था। 

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोना 1,558 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.80 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर ट्रेंड कर रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.