Gold Rate on 28 July: फीकी पड़ी सोने की चमक, चांदी में जबरदस्त गिरावट, जानिए भाव
Gold Rate on 28 July दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमत में 187 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से दिल्ली में सोने का भाव 52846 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। PC Pexels.com
नई दिल्ली, पीटीआइ। घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के हाजिर भाव में गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमत में 187 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। इस गिरावट से दिल्ली में सोने का भाव 52,846 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुख के चलते भाव में यह गिरावट देखने को मिली है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 53,033 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
वहीं, चांदी के भाव में मंगलवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। चांदी के घरेलू हाजिर भाव में 1,933 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 64,297 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। इससे पिछले सत्र में सोमवार को चांदी 66,230 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
वैश्विक स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार मंगलवार शाम कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.23 फीसद या 4.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,950.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.63 फीसद या 12.14 डॉलर की गिरावट के साथ 1930.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। डॉलर में रिकवरी के चलते मुनाफा वसूली के कारण सोने की कीमतों में यह गिरावट देखने को मिल रहा है।
वैश्विक स्तर पर चांदी के वायदा भाव की बात करें, तो यह कॉमेक्स पर मंगलवार शाम 3.31 फीसद या 0.81 डॉलर की गिरावट के साथ 23.69 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी का हाजिर भाव इस समय 4.20 फीसद या 1.03 डॉलर की गिरावट के साथ 23.56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
यह भी पढ़ें: सोने-चांदी के भाव में थोड़े समय के लिए आ सकती है गिरावट, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट