Move to Jagran APP

Gold Rate on 30 July: सोने की कीमतों में बढ़त, चांदी में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए भाव

Gold Rate on 30 July सोने के भाव में 118 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। इस तेजी से दिल्ली में सोने का भाव 53860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। PC Pexels.com

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 05:24 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 08:14 AM (IST)
Gold Rate on 30 July: सोने की कीमतों में बढ़त, चांदी में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए भाव
Gold Rate on 30 July: सोने की कीमतों में बढ़त, चांदी में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए भाव

नई दिल्ली, पीटीआइ। घेरलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के हाजिर भाव में बढ़त और चांदी के हाजिर भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने के भाव में 118 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। इस तेजी से दिल्ली में सोने का भाव 53,860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में गिरावट के चलते सोने के भाव में यह तेजी देखने को मिली है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में बुधवार को सोना 53,742 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

loksabha election banner

वहीं, चांदी की हाजिर कीमतों में गुरुवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में गुरुवार को 2,384 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 64,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि चांदी बुधवार को 66,484 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

भारतीय रुपया गुरुवार को कमजोर घरेलू शेयर बाजार और मजबूत अमेरिकी मुद्रा के चलते एक डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की गिरावट के साथ 74.84 पर बंद हुआ है।

सोने के वैश्विक भाव की बात करें, तो यह गिरावट के साथ ट्रेंड करता दिखा है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, गुरुवार शाम कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.32 फीसद या 6.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,970.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.78 फीसद या 15.44 डॉलर की गिरावट के साथ 1955.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, वैश्विक स्तर पर चांदी की बात करें, तो कॉमेक्स पर गुरुवार शाम चांदी का वायदा भाव 3.50 फीसद या 0.85 डॉलर की गिरावट के साथ 23.47 डॉलर प्रति औंस ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 3.99 फीसद या 0.97 डॉलर की गिरावट के साथ 23.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.