Move to Jagran APP

Gold Rate on 20 Dec: सोने और चांदी की कीमतों में हुआ ये बदलाव, जानें क्या रह गए भाव

Gold Rate on 20 Dec दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी शुक्रवार को 109 रुपये की तेजी आई है। भाव में यह तेजी रुपये में कमजोरी के चलते आई है।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 05:06 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 04:34 PM (IST)
Gold Rate on 20 Dec: सोने और चांदी की कीमतों में हुआ ये बदलाव, जानें क्या रह गए भाव
Gold Rate on 20 Dec: सोने और चांदी की कीमतों में हुआ ये बदलाव, जानें क्या रह गए भाव

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के भाव में अच्छा-खासा उछाल आया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने के भाव में 109 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। इस तेजी से अब 10 ग्राम सोने की कीमत 38,894 पर आ गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में कमजोरी के चलते सोने के भाव में यह उछाल आया है। गौरतलब है कि गुरुवार को सोना 38,785 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

loksabha election banner

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया है कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी शुक्रवार को 109 रुपये की तेजी आई है। उन्होंने बताया कि भाव में यह तेजी रुपये में कमजोरी के चलते आई है। उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार को रुपये में डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट देखी जा रही थी। शुरुआती कारोबार में रुपया एक डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 71.15 पर कारोबार कर रहा था।

सोने के साथ ही चांदी में भी शुक्रवार को अच्छी-खासी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में शुक्रवार को 338 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। इस तेजी से एक किलोग्राम चांदी का भाव 45,786 रुपये हो गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 45,448 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से चांदी के भाव में यह तेजी आई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो सोने और चांदी का भाव लगभग स्थिर बना हुआ है। सोने का भाव शुक्रवार को न्यूयॉर्क में 1,478 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.