Move to Jagran APP

Gold Rate on 28 Nov: सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए भाव

Gold Rate on 28 Nov तपन पटेल ने बताया कि सोने की उच्च कीमतों के कारण इस फेस्टिव सीजन में सोने की डिमांड में कमी आई है। (PCPixabay)

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 04:27 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 08:37 AM (IST)
Gold Rate on 28 Nov: सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए भाव
Gold Rate on 28 Nov: सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए भाव

नई दिल्ली, पीटीआइ। सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, गुरुवार को सोने में मात्र 3 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब 10 ग्राम सोने की कीमत 38,535 रुपये पर आ गई है। सिक्युरिटीज के मुताबिक, सोने के भाव में यह गिरावट मांग ना होने की वजह से आई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में राष्ट्रीय राजधानी में सोना 38,538 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

loksabha election banner

सोने की तरह ही चांदी की कीमत में भी गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में गुरुवार को 91 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 45,293 रुपये पर आ गई है। गौरतलब है कि बुधवार को चांदी 45,384 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी होने से चांदी के भाव में यह गिरावट आई है।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट सोने के भाव में भी मात्र 3 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि डिमांड ना होने के चलते सोने की कीमत में यह गिरावट आई है। पटेल ने बताया कि सोने की उच्च कीमतों के कारण इस फेस्टिव सीजन में सोने की डिमांड में कमी आई है।

वहीं भारतीय रुपये में अमेरिकी डॉलर के मुकबले आज शुरुआती कारोबार में 3 पैसे की बढ़त देखी जा रही थी। इससे यह 71.32 पर ट्रेंड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो गुरुवार को न्यूयॉर्क में सोना मामूली बढ़त के साथ 1,457 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी मामूली बढ़त के साथ 17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.