Move to Jagran APP

Gold Rate on 12 feb: सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट, जानिए क्या रह गई हैं कीमतें

Gold Rate on 12 febएचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार में सोने की कीमत में यह गिरावट दर्ज की गई है।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 04:25 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 08:21 AM (IST)
Gold Rate on 12 feb: सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट, जानिए क्या रह गई हैं कीमतें
Gold Rate on 12 feb: सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट, जानिए क्या रह गई हैं कीमतें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में 128 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से सोने का भाव 41,148 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार में सोने की कीमत में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को सोना 41,276 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

loksabha election banner

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को 24 कैरेट सोने के भाव में भी 128 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। पटेल ने बताया की सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट के चलते भाव में यह कमी आई है। पटेल ने कहा कि इक्विटी सूचकांकों में आई मजबूती ने भी सोने की कीमत में गिरावट को सपोर्ट किया है।

सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी बुधवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में बुधवार को 700 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे चांदी का भाव अब 46,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि चांदी पिछले सत्र में 47,060 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हई थी।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोने और चांदी दोनों में ही बुधवार को गिरावट देखी गई। सोना 1,562.5 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

वहीं वायदा बाजार की बात करें, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना बुधवार शाम 0.03 फीसद या 11 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 40,421 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.