Move to Jagran APP

Gold Futures Price: सोने की घरेलू और वैश्विक कीमतों में आई गिरावट, जानिए क्या हैं भाव

Gold Futures Price पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर 75 रुपये की गिरावट के साथ 47866 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 10:28 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 12:21 PM (IST)
Gold Futures Price: सोने की घरेलू और वैश्विक कीमतों में आई गिरावट, जानिए क्या हैं भाव
Gold Futures Price: सोने की घरेलू और वैश्विक कीमतों में आई गिरावट, जानिए क्या हैं भाव

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर 75 रुपये की गिरावट के साथ 47,866 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार सुबह एमसीएक्स पर 0.12 फीसद या 57 रुपये की गिरावट के साथ 48,049 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वैश्विक स्तर पर भी शुक्रवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों ही कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

loksabha election banner

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर तीन जुलाई 2020 की चांदी की वायदा कीमत शुक्रवार सुबह 0.04 फीसद या 21 रुपये की गिरावट के साथ 48,095 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, 4 सितंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 145 रुपये की गिरावट के साथ 48,942 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

आइए अब वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें जानतें हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.02 फीसद या 0.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,770.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.16 फीसद या 2.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,760.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

चांदी के वैश्विक भाव की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.01 फीसद की गिरावट के साथ 18.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.33 फीसद या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 17.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.