Move to Jagran APP

भाव में रिकॉर्ड तेजी और लॉकडाउन के कारण Gold Imports में जबरदस्त गिरावट, साढ़े 6 साल के निचले स्तर पर आया

Gold Imports देश ने मार्च महीने में सिर्फ 25 टन सोने का ही आयात किया है। यह एक साल पहले की समान अवधि से 93.24 फीसद कम है।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 03:15 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 05:44 PM (IST)
भाव में रिकॉर्ड तेजी और लॉकडाउन के कारण Gold Imports में जबरदस्त गिरावट, साढ़े 6 साल के निचले स्तर पर आया
भाव में रिकॉर्ड तेजी और लॉकडाउन के कारण Gold Imports में जबरदस्त गिरावट, साढ़े 6 साल के निचले स्तर पर आया

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारत में सोने के आयात में जबरदस्त गिरावट आई है। पिछले महीने यानी मार्च में देश का स्वर्ण आयात सालाना आधार पर 73 फीसद से अधिक गिर गया है। इस तरह मार्च महीने में देश का स्वर्ण आयात साढ़े छह सालों के निचले स्तर पर रहा है। देश के स्वर्ण आायत में यह गिरावट घरेलू कीमतों में रिकॉर्ड तेजी और लॉकडाउन के चलते औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के बाधित रहने के चलते आई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, सोमवार को सरकारी सूत्रों द्वारा यह जानकारी दी गई है।

loksabha election banner

देश में 25 मार्च से ही 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए इसकी चेन को तोड़ना जरूरी होता है। इसी उद्देश्य से राज्य और केंद्र सरकारों द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के कारण सोने की रिटेल मांग पूरी तरह रुक गई है, जिसका असर स्वर्ण आयात में गिरावट के रूप में देखने को मिला है।

भारत दुनिया का दूसरा सोने का बड़ा उपभोक्ता देश है। देश ने मार्च महीने में सिर्फ 25 टन सोने का ही आयात किया है। यह एक साल पहले की समान अवधि से 93.24 फीसद कम है। रॉयटर्स के अनुसार, यह जानकारी उन सूत्रों द्वारा बतायी गई है, जो मीडिया को जानकारी देने के लिए आधिकारिक रूप से उत्तरदायी नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार, मार्च महीने में आयात करीब 63 फीसद गिरकर 1.22 बिलियन डॉलर पर रहा है।

यहां आपको बता दें कि लॉकडाउन के कारण इस समय देश भर में सोने के हाजिर बाजार बंद हैं। वहीं, माहावीर जयंती होने के कारण सोमवार को सोने-चांदी का वायदा बाजार भी बंद है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवाह दोपहर सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.98 फीसद या 15.81 डॉलर की तेजी के साथ 1,636.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.