Gold Import: बीते वित्त वर्ष में सोना आयात 30 प्रतिशत बढ़ा
डाटा के अनुसार बीते वित्त वर्ष में भारत ने स्विट्जरलैंड से सबसे ज्यादा 40 प्रतिशत सोना आयात किया है। इसके बाद 16 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ संयुक्त अरब अमीरात और 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दक्षिण अफ्रीका रहा है। देश के कुल आयात में सोने की पांच प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी रही है। इस समय सोने पर 15 प्रतिशत आयात शुल्क लग रहा है।
पीटीआई, नई दिल्ली। मजबूत घरेलू मांग के चलते बीते वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान देश का सोना आयात 30 प्रतिशत बढ़कर 45.54 अरब डॉलर रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारत का सोना आयात 35 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार, इस वर्ष मार्च में सोने का आयात 53.56 प्रतिशत घटकर 1.53 अरब डालर रहा है। इस दौरान चांदी का आयात भी 2.72 प्रतिशत बढ़कर 5.4 अरब डॉलर रहा है।
स्विट्जरलैंड से सबसे ज्यादा सोना आयात
डाटा के अनुसार, बीते वित्त वर्ष में भारत ने स्विट्जरलैंड से सबसे ज्यादा 40 प्रतिशत सोना आयात किया है। इसके बाद 16 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ संयुक्त अरब अमीरात और 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दक्षिण अफ्रीका रहा है। देश के कुल आयात में सोने की पांच प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी रही है। इस समय सोने पर 15 प्रतिशत आयात शुल्क लग रहा है।
भारत में सोने की मुख्य मांग ज्वेलरी उद्योग से आती है
सोने का आयात बढ़ने के बावजूद बीते वित्त वर्ष में भारत का कारोबारी घाटा (निर्यात और आयात के बीच का अंतर) 240.18 अरब डॉलर रहा है जो 2022-23 में 265 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। भारत में सोने की मुख्य मांग ज्वेलरी उद्योग से आती है। 2023-24 के दौरान जेम्स एंड ज्वेलरी निर्यात 14 प्रतिशत घटकर 32.7 अरब डॉलर रहा है।
ये भी पढ़ें- Gold-Silver Price Today: अक्षय तृतीया पर डिमांड बड़ी तो सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी, चेक करें आज के भाव