Move to Jagran APP

भारत की जीडीपी रैंकिंग गिरी, अब विश्व की सातवीं इकॉनमी बना देश

ब्रिटेन और फ्रांस की जीडीपी 2.8 ट्रिलियन डॉलर रही जबकि भारत की जीडीपी 2.7 ट्रिलियन डॉलर दर्ज की गई।

By NiteshEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 11:38 AM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 04:12 PM (IST)
भारत की जीडीपी रैंकिंग गिरी, अब विश्व की सातवीं इकॉनमी बना देश
भारत की जीडीपी रैंकिंग गिरी, अब विश्व की सातवीं इकॉनमी बना देश

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारत की सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी गिरने के बाद देश वैश्विक रैंकिंग में सातवें नंबर पर आ गया है। विश्व बैंक द्वारा वित्त वर्ष 2018 के आंकड़ों के मुताबिक, जीडीपी के मामले में ब्रिटेन और फ्रांस क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। अमेरिकी अर्थव्यवस्था टॉप पर बनी हुई है। इसके बाद दूसरे पायदान पर चीन है। साल 2017 में भारत फ्रांस से आगे निकल गया था, लेकिन इस बार फिसल गया है।

loksabha election banner

कारोबारी साल 2018 में यूएस की जीडीपी 20.5 ट्रिलियन डॉलर रही। इस दौरान चीन की जीडीपी 13.6 ट्रिलियन डॉलर रही। जापान की जीडीपी 5 ट्रिलियन डॉलर रही और वह तीसरे पायदान पर है। ब्रिटेन और फ्रांस की जीडीपी 2.8 ट्रिलियन डॉलर रही, जबकि भारत की जीडीपी 2.7 ट्रिलियन डॉलर दर्ज की गई।

भारतीय अर्थव्यवस्था की जीडीपी वित्त वर्ष 2017 में 2.65 ट्रिलियन डॉलर थी, जिसने एशिया की तीसरी सबसे बड़ी उभरती इकॉनमी को विश्व की पांचवी सबसे बड़ी इकॉनमी बना दिया था। उस दौरान यूके की जीडीपी 2.64 ट्रिलियन डॉलर और फ्रांस की 2.5 ट्रिलियन डॉलर थी।

जानकारों का मानना है कि वित्त वर्ष 2018 में भारतीय अर्थव्यवस्था के सातवें स्थान पर पहुंचने का मुख्य कारण रुपये के स्तर पर उतार-चढ़ाव और धीमी ग्रोथ है।  

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.