Move to Jagran APP

Forbes India Rich List 2020: महिलाओं की संपत्ति में इजाफा, किरण मजुमदार-शॉ की हुई खूब कमाई

दुनियाभर में कोरोनावायरस से अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ा है। इसके बावजूद देश के अमीर लोगों की संपत्ति में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फोर्ब्स ने इस साल के टॉप 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी की है। पहले नंबर में मुकेश अंबानी का नाम शामिल है।

By NiteshEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 12:47 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 03:59 PM (IST)
Forbes India Rich List 2020: महिलाओं की संपत्ति में इजाफा, किरण मजुमदार-शॉ की हुई खूब कमाई
Forbes India Richest 2020 India wealthiest women Kiran Mazumdar Shaw

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। दुनियाभर में कोरोनावायरस से अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ा है। इसके बावजूद देश के अमीर लोगों की संपत्ति में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फोर्ब्स ने इस साल के टॉप 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी की है। पहले नंबर में मुकेश अंबानी का नाम शामिल है। अगर महिलाओं की बात करें तो उनकी संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। फोर्ब्स ने भारत के अमीर महिलाओं की भी सूची जारी की है। हालांकि, भारत में महिलाओं की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, यह 2019 की तरह अपरिवर्तित है। भारत के 5 में से 4 महिलाओं की संपत्ति में वृद्धि हुई है। किरण मजूमदार-शॉ 100 अमीरों की सूची में शामिल हैं। आइए देखते हैं कौन हैं वो 5 नाम...

loksabha election banner

Kiran Mazumdar-Shaw: Biocon की किरण मजुमदार-शॉ ने अपनी संपत्ति में 2.22 अरब डॉलर जोड़ा है, जिससे 2020 में उसकी कुल संपत्ति 4.6 अरब डॉलर हो गई है, जो 2019 में 2.38 अरब डॉलर थी। इन्होंने 100 सबसे अमीर व्यक्तियों में 93.28 फीसद के साथ सबसे अधिक लाभ अर्जित किया है।

Savitri Jindal, O.P. Jindal Group: सावित्री जिंदल की संपत्ति 2020 में 5.8 बिलियन डॉलर से 6.6 बिलियन डॉलर हो गई है। उनकी संपत्ति में 2019 की तुलना में 13.8 फीसद का इजाफा हुआ है।

Vinod Rai Gupta, Havells India: Forbes की लिस्ट में एकमात्र महिला जिसकी कुल संपत्ति में गिरावट देखी गई है। उनकी संपत्ति में 2019 में 4 अरब डॉलर से 0.45 अरब डॉलर तक मामूली कमी देखी गई है। 2020 में उनकी संपत्ति 3.55 अरब डॉलर हो गई है।

Leena Tewari, USV: यूएसवी की लीना तिवारी की संपत्ति में 2020 में 1.08 अरब डॉलर का इजाफा देखा गया है। 

Mallika Srinivasan, Tractors & Farm Equipment: Amalgamations Group Family की मल्लिका श्रीनिवासन की संपत्ति 2020 में 2.1 अरब डॉलर से बढ़कर 2.45 अरब डॉलर हो गई है।

लिस्ट में इस साल नौ नए नाम शामिल हैं, जिनमें Info Edge (India) के कोफ़ाउंडर संजीव बिचचंदानी शामिल हैं। इसके अलावा भाई-बहन नितिन और निखिल कामथ, ये डिस्काउंट स्टॉक ब्रोकरेज के कोफाउंडर्स हैं। इसके अलावा विनोद सराफ, अरुण भारत राम और आरती इंडस्ट्रीज के भाई चंद्रकांत और राजेंद्र गोगरी का नाम लिस्ट में है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.