फरवरी में कम हुआ व्यापार घाटा, गोल्ड और तेल आयात में आई कमी से राहत
फरवरी में व्यापार घाटा कम होकर 9.60 अरब डॉलर हो गया। जनवरी में देश का व्यापार घाटा 14.73 अरब डॉलर रहा था।
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क/एजेंसी)। सोना और तेल के आयात में आई गिरावट की वजह से भारत के व्यापार घाटे में गिरावट आई है।
फरवरी में व्यापार घाटा कम होकर 9.60 अरब डॉलर हो गया। जनवरी में देश का व्यापार घाटा 14.73 अरब डॉलर रहा था।
फरवरी महीने में निर्यात में 2.44 फीसद का इजाफा हुआ। पिछले साल की समान अवधि में 26.67 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। वहीं आयात में 5.41 फीसद की कमी आई है। सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में देश का आयात बिल 36.26 अरब डॉलर रहा।
फरवरी में सालाना आधार पर सोना के आयात में 10.81 फीसद की गिरावट आई और यह कम होकर 2.58 अरब डॉलर हो गया। पिछले साल की समान अवधि में 2.90 अरब डॉलर का आयात हुआ था।
यह भी पढ़ें: डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में कमी की भरपाई के लिए एडवांस टैक्स पर सरकार की नजर