Move to Jagran APP

किसी न किसी मुल्क के बराबर है हर भारतीय राज्य की अर्थव्यवस्था

अपना देश 29 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों से मिलकर बना है, मगर यह अपने आप में किसी दुनिया से कम नहीं है। यह जानकर हैरत होगी कि यदि महाराष्ट्र को एक देश की तरह माना जाए तो इसका सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 286.50 अरब डॉलर यानी करीब 18,909

By Sudhir JhaEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 08:31 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 09:35 PM (IST)
किसी न किसी मुल्क के बराबर है हर भारतीय राज्य की अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। अपना देश 29 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों से मिलकर बना है, मगर यह अपने आप में किसी दुनिया से कम नहीं है। यह जानकर हैरत होगी कि यदि महाराष्ट्र को एक देश की तरह माना जाए तो इसका सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 286.50 अरब डॉलर यानी करीब 18,909 अरब रुपये का होगा। इस तरह इसकी गिनती दुनिया की 38 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में होगी। यह आंकड़ा मिस्र और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से ज्यादा है। पड़ोसी देश पाकिस्तान की कुल जीडीपी 250 अरब डॉलर है। जहां तक भारतीय अर्थव्यवस्था के आकार का सवाल है तो इसकी जीडीपी लगभग 2,100 अरब डॉलर है।

loksabha election banner

ईरान के बराबर मध्य प्रदेश की जनसंख्या

आबादी के मामले में भी अनेक भारतीय राज्य कई देशों के बराबर हैं। गुजरात को ही ले लिया जाए। इस राज्य की जनसंख्या इटली के बराबर है। जहां तक मध्य प्रदेश की आबादी का सवाल है, तो इसकी बराबरी ईरान की आबादी के साथ की जा सकती है।

अर्थव्यवस्था के आंकड़े

राज्य - बराबरी वाला देश - जीडीपी

महाराष्ट्र - मिस्र- 18,876 अरब रुपये (286 अरब डॉलर)

जम्मू-कश्मीर , बोस्निया-हर्जेगोविना -1,122 अरब रुपये (17 अरब डॉलर)

हिमाचल प्रदेश - कंबोडिया- 1,056 अरब रुपये (16 अरब डॉलर)

उत्तराखंड - साइप्रस-1,518 अरब रुपये (23 अरब डॉलर)

उत्तर प्रदेश -बांग्लादेश- 12,210 अरब रुपये (185 अरब डॉलर)

बिहार - डोमिनिक रिपब्लिक -4,224 अरब रुपये (64 अरब डॉलर)

झारखंड - बोलिविया -2,244 अरब रुपये (34 अरब डॉलर)

पंजाब - म्यांमार- 4,092 अरब रुपये (62 अरब डॉलर)

हरियाणा - श्रीलंका - 4,884 अरब रुपये (74 अरब डॉलर)

राजस्थान - मोरक्को - 7,194 अरब रुपये (109 अरब डॉलर)

गुजरात - हंगरी - 9,042 अरब रुपये (137 अरब डॉलर)

मध्य प्रदेश -स्लोवाकिया- 6,534 अरब रुपये (99 अरब डॉलर)

छत्तीसगढ़ -जॉर्डन -2,310 अरब रुपये (35 अरब डॉलर)

पश्चिम बंगाल- यूक्रेन- 8,580 अरब रुपये (130 अरब डॉलर)

-----------

राज्य- बराबरी वाला देश

आंध्र प्रदेश -जर्मनी

बिहार - मेक्सिको

छत्तीसगढ़ -नेपाल

दिल्ली - बेलारूस

गुजरात -इटली

हरियाणा - यमन

हिमाचल प्रदेश -हांगकांग

जम्मू-कश्मीर -जिम्बाब्वे

झारखंड -इराक

कर्नाटक -फ्रांस

मध्य प्रदेश - ईरान

महाराष्ट्र - जापान

पंजाब - मलेशिया

उत्तर प्रदेश-- ब्राजील

उत्तराखंड - पुर्तगाल

पश्चिम बंगाल - वियतनाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.