Move to Jagran APP

ई-श्रम पोर्टल पर 10 करोड़ से अधिक हुई कामगारों के नामांकन की तादाद, जानें पोर्टल से जुड़े सरकारी फायदों के बारे में

ई श्रम पोर्टल पर 100 दिन से भी कम समय में असंगठित क्षेत्र के कामगारों की तादाद 10 करोड़ से अधिक हो चुकी है। श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत आने वाले सामाजिक सुरक्षा संगठन श्रम कल्याण महानिदेशालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है।

By Abhishek PoddarEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 10:03 AM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 08:55 AM (IST)
ई-श्रम पोर्टल पर 10 करोड़ से अधिक हुई कामगारों के नामांकन की तादाद, जानें पोर्टल से जुड़े सरकारी फायदों के बारे में
ई-श्रम पोर्टल पर नामांकन कराने वालों की संख्या 10 करोड़ से अधिक हो चुकी है

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अंसगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए बनाए गए पोर्टल ई-श्रम पोर्टल पर नामांकन करने वाले श्रमिकों की संख्या 10 करोड़ से भी अधिक हो चुकी है। भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत आने वाले सामाजिक सुरक्षा संगठन श्रम कल्याण महानिदेशालय (DGLW) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी उपलब्ध कराई है। श्रम कल्याण महानिदेशालय ने नामांकन के बारे में जानकारी उपलब्ध कराते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए यह लिखा कि, 100 दिन से भी कम में हुआ 10 करोड़ का आंकड़ा पार। ई-श्रम परिवार में 10 करोड़ असंगठित कामगार जुड़ चुके हैं। आप कब जुड़ रहे हैं? आज ही ई-श्रम से जुड़ें, और आगे बढ़ें। अधिक जानकारी के लिए ई-श्रम पोर्टल http://eshram.gov.in पर जाएं या टोल फ्री नंबर 14434 पर कॉल करें।

loksabha election banner

ई-श्रम पोर्टल सरकार की अनौपचारिक कार्यबल का राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने की एक पहल है। असंगठित क्षेत्र के कामगारों का एक डाटाबेस तैयार करने के उद्देश्य से श्रम और रोजगार मंत्रालय के द्वारा इस साल 26 अगस्त के दिन ई-श्रम पोर्टल को लॉन्च किया गया था। अगर आप असंगठित क्षेत्र के कामगार हैं और अभी तक आपने ई-श्रम पोर्टल पर अपना नामांकन नहीं किया है, तो इसे जरूर कर लें। असंगठित क्षेत्र के कामगारों को ई-श्रम पोर्टल पर नामांकन करने से सरकार द्वारा कई लाभ हासिल होंगे।

इस पोर्टल तहत मिलने वाला ई-श्रम कार्ड पूरे भारत में स्वीकार्य होगा। इसमें नामांकन करने वालों को पीएमएसबीवाई के तहत दुर्घटना बीमा कवरेज दिया जाएगा। दुर्घटना से हुई मृत्यु या अस्थाई रूप से विकलांग होने पर 2 लाख रुपये और आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा लाभों का वितरण भी ईःश्रम पोर्टल से किया जाएगा। इसके अलावा आपदा या महामारी जैसी कठिन परिस्थितियों में केंद्र और राज्य सरकार से मदद हासिल करने में भी ईःश्रम पोर्टल असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की मदद करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.