आर्थिक सुधार संप्रग सरकार के काम का नतीजा
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेतों को पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के काम का नतीजा बताया। शनिवार को यहां पत्रकारों से रूबरू चिदंबरम ने कहा कि जब पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े आए थे, तब मैंने कहा था कि यह संप्रग सरकार के कार्यो का नतीजा है।
मुंबई। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेतों को पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के काम का नतीजा बताया।
शनिवार को यहां पत्रकारों से रूबरू चिदंबरम ने कहा कि जब पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े आए थे, तब मैंने कहा था कि यह संप्रग सरकार के कार्यो का नतीजा है। मैं इस पर कायम हूं।
पहली तिमाही में जीडीपी 5.7 फीसद रही थी। पूर्व वित्त मंत्री ने फिलहाल आशंका जताई कि नई भारतीय जनता पार्टी सरकार इस गति को बरकरार रख सकेगी।
चिदंबरम रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन की उस टिप्पणी को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे थे, जिसमें राजन ने कहा कि दूसरी तिमाही में स्थिति पहली तिमाही के मुकाबले खराब होगी। जबकि सरकार बड़े बड़े दावे कर रही है।
पढ़ें: कंपनियों के नतीजों में सुधार की उम्मीद
भारत के पास है वित्तीय सुधारों के लिए जरूरी इच्छाशक्ति: राजन