Move to Jagran APP

सेंसेक्स 409 और निफ्टी 116 अंक से ज्यादा टूटकर बंद, मेटल और रियलिटी में भारी बिकवाली

आज गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ ही कारोबार कर बंद हुए हैं

By Shubham ShankdharEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 09:25 AM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 04:07 PM (IST)
सेंसेक्स 409 और निफ्टी 116 अंक से ज्यादा टूटकर बंद, मेटल और रियलिटी में भारी बिकवाली
सेंसेक्स 409 और निफ्टी 116 अंक से ज्यादा टूटकर बंद, मेटल और रियलिटी में भारी बिकवाली

 नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ ही बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 409 अंकों की गिरावट के साथ 32,596 और निफ्टी 116 अंकों की गिरावट के साथ 9,998 अंकों के साथ कारोबार कर बंद हुआ। निफ्टी में शुमार दिग्गज शेयर्स में आज 11 हरे निशान के साथ, 38 गिरावट के साथ और एक बिना किसी परिवर्तन के बंद हुए।

loksabha election banner

अगर इंडेक्स की बात करें तो आज निफ्टी के मिडकैप और स्माल कैप दोनों इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी का मिडकैप 1.57 फीसद की गिरावट और स्मॉलकैप 2.19 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुआ।

सिर्फ आईटी सेक्टर्स में दिखी तेजी: अगर सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें को आईटी सेक्टर्स को छोड़ सब लाल निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी ऑटो 1.02 फीसद, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 1.73 फीसद, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 1.73 फीसद, निफ्टी एफएमसीजी 0.63 फीसद, निफ्टी मेटल 2.95 फीसद, निफ्टी फॉर्मा 1.85 फीसद और निफ्टी रियलिटी में 3.65 फीसद की गिरावट देखने को मिली है।

दिन का हाल: आज भारतीय शेयर बाजार में शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी ने 10000 का अहम स्तर तोड़ दिया। वहीं सेंसेक्स की शुरुआत 450 अंक की गिरावट के साथ हुई। करीब 12 बजे सेंसेक्स 477 अंक टूटकर 32528 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, वहीं निफ्टी 150 अंक की गिरावट के साथ 9965 के स्तर पर है।

सेंसेक्स ने आज के सत्र में सेंसेक्स ने 32497 का निचला स्तर छुआ। बाजार की गिरावट कितनी गहरी और चौतरफा है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि निफ्टी में शुमार 50 में से 49 शेयर गिरावट के साथ खुले, फिलहाल 40 शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं।

सेक्टर्स की बात करें तो आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सभी इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट सरकारी बैंकिंग इंडेक्स में है। पीएसयू इंडेक्स 3 फीसद से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा मेटल और रियल्टी इंडेक्स 2 फीसद से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। साथ ही ऑटो और फार्मा इंडेक्स में 1.5 फीसद से ज्यादा की गिरावट है।

आज के बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। मिडकैप इंडेक्स 1.87 फीसद की गिरावट के साथ 18937 के स्तर पर है। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 2.27 फीसद की गिरावट के साथ 7673 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शेयरों की बात करें तो यूनियन बैंक के शेयर में 8 फीसद की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं MMTC और रिलायंस कम्यूनिकेशन के स्टॉक में 6 फीसद से ज्यादा की गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट का हाल:

गुरुवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक 724 अंक टूटकर 23957 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 68 अंक टूटकर 2643 के स्तर पर और नैस्डैक 178 अंक की गिरावट के साथ 7166 के स्तर पर बंद हुआ। डाओ जोंस में इतनी बड़ी गिरावट 8 फरवरी के बाद पहली बार देखने को मिली।

अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट का असर आज एशियाई बाजारों में भी देखने को मिला। करीब 8 बजे जापान का इंडेक्स निक्केई 700 अंक की गिरावट के साथ 20887 के स्तर पर था। वहीं शंघाई 87 अंक की गिरावट के साथ 3176 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। हॉन्ग कॉन्ग के बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिल रही थी। हैंगसैंग 866 अंक की गिरावट के साथ 30204 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा तायवान का इंडेक्स 2.15 फीसद की गिरावट के साथ 2442 के स्तर पर थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.