Move to Jagran APP

दुनिया का सबसे बिजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना हुआ है दुबई

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए अब भी दुनिया का सबसे व्यस्त हवाईअड्डा बना हुआ है।

By NiteshEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 12:12 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 01:21 PM (IST)
दुनिया का सबसे बिजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना हुआ है दुबई
दुनिया का सबसे बिजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना हुआ है दुबई

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए अब भी दुनिया का सबसे व्यस्त हवाईअड्डा बना हुआ है। हवाई अड्डे की ओर से बताया गया कि उसने 2018 में 8.9 करोड़ यात्रियों का स्वागत किया। वर्ष 2017 में यहां आने वाले यात्रियों की संख्या 8.8 करोड़ थी।

loksabha election banner

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने पहली बार 2014 में अंतरराष्ट्रीय यातायात में दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे के तौर पर लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे को पीछे छोड़ दिया था। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने तबसे अपनी इस उपलब्धि को बरकरार रखा है और यहां से करीब 75 एयरलाइंस अपनी उड़ानों को संचालित करती हैं। जॉर्जिया में हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुल मिलाकर दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बना हुआ है।

नए आंकड़ों के मुताबिक, 2018 में कुल 89,149,387 यात्रियों ने हवाई अड्डे का उपयोग किया। भारत हवाई अड्डे के लिए यातायात का सबसे बड़ा स्रोत रहा। भारत के मुंबई, दिल्ली और कोचीन जैसे शहरों से ज्यादातर यात्रियों ने सफर किया।

सउदी युनाइटेड किंगडम के यात्रियों को पछाड़कर 6.4 मिलियन से अधिक यात्रियों के साथ दूसरे स्थान पर है। लगभग 6.3 मिलियन ब्रिटिश नागरिकों ने हवाई अड्डे का उपयोग किया। इन देशों के अलावा, चीन से 3.5 मिलियन यात्री, अमेरिका से 3.2 मिलियन और रूस से लगभग 1.5 मिलियन यात्रियों ने दुबई हवाई अड्डे का उपयोग किया। दुबई हवाई अड्डे ने पिछले साल जुलाई में दो बार 8 मिलियन यात्रियों का आंकड़ा पार किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.