Move to Jagran APP

सितंबर में 8.95 फीसदी बढ़ा डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन

साल 2016-17 के वित्त वर्ष में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 8.95 फीसदी बढ़ गया। यह जानकारी वित्त मंत्रालय ने दी है

By Surbhi JainEdited By: Published: Thu, 13 Oct 2016 10:45 AM (IST)Updated: Thu, 13 Oct 2016 06:21 PM (IST)
सितंबर में 8.95 फीसदी बढ़ा डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन

नई दिल्ली: साल 2016-17 के वित्त वर्ष में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 8.95 फीसदी बढ़ गया। यह जानकारी वित्त मंत्रालय ने दी है। सीबीडीटी के मुताबिक साल 2016 के सितंबर महीने तक एडवांस टैक्स कलेक्शन बढ़कर 1.58 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया, जो कि 12.12 फीसदी की ग्रोथ दिखाता है। साथ ही इनडायरेक्टस टैक्स कलेक्शन में भी का इजाफा हुआ है।

loksabha election banner

इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन भी बढ़ा
मौजूदा वित्त वर्ष (2016-17) की पहली छमाही में इनडायरेक्टथ टैक्सा कलेक्शकन 25.9 फीसदी बढ़ा है। अप्रैल-सितंबर की छमाही में सरकार को 4.08 लाख करोड़ रुपए इनडायरेक्ट टैक्से के रुप में मिले हैं। माना जा रहा है कि टैक्स में यह बढ़ोत्तरी एक्सािइज ड्यूटी के 46 फीसदी बढ़ने से हुई है। वहीं नेट इनडायरेक्टै टैक्स कलेक्श न 2016-17 के बजट अनुमान का 52.5 फीसदी रहा है। वित्त मंत्रालय के हिसाब से सेंट्रल एक्साेइज में 46.3 फीसदी की बढ़ोत्त री हुई। अप्रैल-सितंबर की छमाही के बीच यह 1.83 लाख करोड़ रहा है। बीते साल इसी अवधि में यह 1.25 लाख करोड़ रहा था।

नेट सर्विस टैक्स भी बढ़ा

वित्त वर्ष की इस अवधि के दौरान नेट सर्विस टैक्सइ में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह 22.1 फीसदी बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपए हो गया। जबकि बीते वित्त वर्ष की अंतिम छमाही में यह 95,780 करोड़ रुपए रहा है। साथ ही साल 2016-17 की पहली छमाही में नेट कस्ट म्सप ड्यूटी कलेक्शकन 1.08 लाख करोड़ रुपए रहा। इसमे बीते साल के मुकाबले 4.8 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.