Move to Jagran APP

भारत में एक साल में 7300 करोड़पति बढ़े, कुल करोड़पतियों की संख्या 3.43 लाख पहुंची

देश में आय को लेकर चल रही असमानता के बीच जुलाई 2017 से जून 2018 तक भारत में 7,300 करोड़पति बढ़ गए हैं।

By NiteshEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 05:43 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 12:41 PM (IST)
भारत में एक साल में 7300 करोड़पति बढ़े, कुल करोड़पतियों की संख्या 3.43 लाख पहुंची
भारत में एक साल में 7300 करोड़पति बढ़े, कुल करोड़पतियों की संख्या 3.43 लाख पहुंची

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। देश में आय को लेकर चल रही असमानता के बीच जुलाई 2017 से जून 2018 तक भारत में 7,300 करोड़पति बढ़ गए हैं। जबकि कुल आंकड़े की बात करें तो यह 3.43 लाख हो गया है। इन करोड़पतियों के पास कुल 444 लाख करोड़ रुपए (6 ट्रिलियन डॉलर) की संपत्ति है। क्रेडिट सुईस की ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट में यह आंकड़े सामने आए हैं।

loksabha election banner

क्रेडिट सुईस के रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान भारत में अरबपति महिलाओं की संख्या अन्य देशों की तुलना में सबसे ज्यादा 18.6% बढ़ी है। देश की संपत्ति में महिलाओं की हिस्सेदारी 20-30% है। जून तक 7,300 नए करोड़पतियों में से 34,00 के पास 370 करोड़ रुपए (5 करोड़ डॉलर) से ज्यादा की संपत्ति है। जबकि 1,500 लोगों की नेटवर्थ 740 करोड़ रुपए (10 करोड़ डॉलर) से ज्यादा है। जून 2018 के दौरान देश के लोगों की संपत्ति में 2.6% का इजाफा हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 तक देश में करोड़पतियों की संख्या 53% बढ़कर 5.26 लाख हो जाएगी। इनकी संपत्ति 8.8 ट्रिलियन डॉलर होने की उम्मीद है। भारतीयों की निजी संपत्ति में 91% हिस्सा अचल संपत्ति का है। पिछले 12 महीनों में गैर-वित्तीय परिसंपत्तियों में 4.3 फीसद का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक अभी भी वयस्क आबादी का 91 फीसद हिस्सा 10,000 अमरीकी डॉलर से कम है।

इस रिपोर्ट में अमेरिका लगातार 10वें साल टॉप पर रहा है। इसकी संपत्ति 6.3 ट्रिलियन डॉलर बढ़कर 98 ट्रिलियन डॉलर हो गई। अमीरों की संख्या बढ़ने के मामले में चीन दूसरे नंबर पर रहा। यहां के लोगों की संपत्ति 2.3 ट्रिलियन डॉलर बढ़कर 52 ट्रिलियन डॉलर हो गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.