Move to Jagran APP

7 माह में पहली बार कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे

अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार बढ़ने के कारण विश्व बाजार में इसके मूल्य में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई।

By NiteshEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 08:47 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 07:23 PM (IST)
7 माह में पहली बार कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे
7 माह में पहली बार कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार बढ़ने के कारण विश्व बाजार में इसके मूल्य में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड ऑयल सात महीनों के बाद पहली बार 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। इससे आगामी दिनों में पेट्रोल व डीजल और सस्ते होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

लंदन में शुरुआती कारोबार के दौरान जनवरी डिलीवरी का ब्रेंट नॉर्थ सी क्रूड ऑयल गिरकर 69.13 डॉलर प्रति बैरल (प्रति बैरल 159 लीटर) रह गया। अप्रैल के बाद का यह सबसे निचला मूल्य स्तर है। न्यूयॉर्क में दिसंबर डिलीवरी का वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआइ) क्रूड ऑयल घटकर 59.28 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

ब्रेंट क्रूड ऑयल के मूल्य में करीब डेढ़ डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। अक्टूबर में चार साल के उच्चतम मूल्य पर पहुंचने के बाद से इसमें करीब 18 फीसद की गिरावट आ चुकी है। डब्ल्यूटीआइ क्रूड ऑयल में हाल के उच्च स्तर से 20 फीसद गिरावट आ चुकी है। हाल में कच्चे तेल के मूल्य में गिरावट दुबई में रविवार को होने वाले बैठक से पहले आई है। इस बैठक में तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और नॉन ओपेक संगठन के प्रतिनिधि कच्चे तेल का उत्पादन घटाने पर विचार करेंगे ताकि गिरते मूल्य से अपनी आमदनी को बचा सकें।

पिछले अक्टूबर में चार साल का उच्चतम स्तर छूने के बाद कच्चे तेल के मूल्य में गिरावट आ रही है। उत्पादन बढ़ने, चीन की आर्थिक विकास सुस्त पड़ने की आशंका और ईरान पर आर्थिक प्रतिबंधों में राहत दिए जाने के बाद कच्चा तेल सस्ता हो रहा है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के अनुसार उसका कच्चे तेल का भंडार बढ़ गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.