Move to Jagran APP

चीन का Ant Group दुनिया का सबसे बड़ा IPO लाकर जुटा सकता है 34 अरब डॉलर, जानिए मुख्य बातें

Ant Group IPO जल्द ही विश्व का सबसे बड़ा आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लॉन्च हो सकता है। चीन के ऐंट ग्रुप द्वारा एक आईपीओ लाया जा सकता है। ऐंट ग्रुप शंघाई और हांगकांग में इस आईपीओ के माध्यम से 34 अरब डॉलर जुटा सकता है।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 01:05 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 04:27 PM (IST)
चीन का Ant Group दुनिया का सबसे बड़ा IPO लाकर जुटा सकता है 34 अरब डॉलर, जानिए मुख्य बातें
आईपीओ के लिए प्रतीकात्मक तस्वीर PC: Flickr

नई दिल्ली, एजेंसी। जल्द ही विश्व का सबसे बड़ा आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) आ सकता है। चीन के ऐंट ग्रुप द्वारा एक आईपीओ लाया जा सकता है। ऐंट ग्रुप शंघाई और हांगकांग में इस आईपीओ के माध्यम से 34 अरब डॉलर जुटा सकता है। ऐंट चीन के दिग्गज ई-कॉमर्स ग्रुप अलीबाबा से संबद्ध फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी है। ऐंट ने हांगकांग और शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग के लिए आवेदन दिया है।

loksabha election banner

चीन का ऐंट ग्रुप कई तरह के फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स का परिचालन करती है। इन प्रोडक्ट्स में चीन का अलीपे डिजिटल वॉलेट भी शामिल है। यह विश्व के सबसे बड़े मनी मार्केट फंड्स में से एक है। शंघाई में कंपनी का शेयर सोमवार को 10.26 डॉलर और हांगकांग में 10.32 डॉलर पर रहा।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अलीबाबा के संस्थापक जैक मा ने कीमत का खुलासा किए बिना शनिवार को बताया कि आईपीओ की शंघाई किस्त के लिए कीमत शुक्रवार को तय की गई थी। उन्होंने शंघाई के पूर्वी वित्तीय हब में बंड समिट को बताया, 'यह पहली बार है जब इतनी बड़ी लिस्टिंग की प्राइसिंग की गई। यह मानव इतिहास में सबसे बड़ी है, जो न्यूयॉर्क शहर के बाहर निर्धारित की गई है।'

यह भी पढ़ें: Paytm Money ने लॉन्च किया ईटीएफ, डेढ़ साल में एक लाख यूजर्स का लक्ष्य

ऐंट ग्रुप इस आईपीओ के माध्यम से 34.5 बिलियन डॉलर जुटा सकता है। इससे पहले दुनिया की दिग्गज तेल कंपनी सऊदी अरामको ने 29 अरब डॉलर की शेयर बिक्री पेशकश की थी। इस तरह ऐंट ग्रुप का आईपीओ विश्व में सबसे बड़ी शेयर बिक्री पेशकश होगी। ऐंट ग्रुप की कुल वैल्यू न्यूनतम 150 बिलियन डॉलर है। अलीबाबा ग्रुप की ऐंट में 33 फीसद हिस्सेदारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.