चीन ने 2017 के लिए अपनी जीडीपी दर घटाई
जनवरी 2018 में घोषित प्रारंभिक आकलन में चीन की आर्थिक विकास दर 6.9 फीसद बताई गई थी।
By NiteshEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 05:20 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 06:13 PM (IST)
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। चीन ने वर्ष 2017 के लिए अपनी अंतिम सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 6.9 फीसद से घटाकर 6.8 फीसद कर दी है। नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स ऑफ चाइना ने शुक्रवार को इस बाबत घोषणा की। समाचार एजेंसी 'एफे' के अनुसार, चीन में दो चरणों में जीडीपी की गणना की जाती है। जनवरी 2018 में घोषित प्रारंभिक आकलन में चीन की आर्थिक विकास दर 6.9 फीसद बताई गई थी।
इसके बाद शुक्रवार को एक सरकारी वेबसाइट पर प्रकाशित अंतिम नतीजों के अनुसार, ब्यूरो ने बताया कि दूसरे चरण में संशोधित आर्थिक विकास दर 6.8 फीसद है।
अंतिम समीक्षा के अनुसार, चीन का जीडीपी 2017 में 82,710 अरब युआन (12,200 अरब डॉलर) है, जबकि पहले 82,080 अरब युआन (12,100 अरब डॉलर) बताया गया था। ताजा आकलन में 630 अरब युआन का अंतर है, जो आर्थिक विकास दर में 0.1 फीसद की कमी दर्शाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें