Move to Jagran APP

दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बने रिलायंस चेयरमैन Mukesh Ambani, जानिए कितनी हो गई संपत्ति

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के टॉप अमीरों की सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर है। PC ANI

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 05:35 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 01:25 PM (IST)
दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बने रिलायंस चेयरमैन Mukesh Ambani, जानिए कितनी हो गई संपत्ति
दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बने रिलायंस चेयरमैन Mukesh Ambani, जानिए कितनी हो गई संपत्ति

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, मुकेश अंबानी की संपत्ति बढ़कर 80.6 अरब डॉलर हो गई है। अंबानी की संपत्ति में इस साल कुल 22 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। संपत्ति में इस उछाल से वे फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अब दुनिया के शीर्ष अमीर लोगों में रिलायंस चेयरमैन से आगे फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और अमेजन के जेफ बेजोस ही हैं।

loksabha election banner

                                                                   PC Bloomberg

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के टॉप अमीरों की सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर है। बेजोस की संपत्ति में इस साल कुल 72.1 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। बेजोस के बाद ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में दूसरे स्थान पर हैं माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स। उनकी कुल संपत्ति 121 अरब डॉलर है। बिल गेट्स की संपत्ति में इस साल 7.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें: Gold Loan में जोखिम बढ़ने से चिंतित हैं कर्जदाता, आरबीआई की नई घोषणा ने बढ़ाई मुसीबत

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में तीसरे नंबर पर आते हैं फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग। इंडेक्स के अनुसार, इनकी कुल संपत्ति 102 अरब डॉलर है। जुकरबर्ग की संपत्ति में इस साल कुल 23 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। यहां यह भी बता दें कि अब मार्क जुकरबर्ग पहली बार 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हुए हैं। दुनिया में तीन ही व्यक्ति हैं, जो इस क्लब में शामिल हैं। ये तीनों दुनिया के शीर्ष तीन अमीर व्यक्ति हैं।

बर्नार्ड अर्नाल्ट ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में खिसककर पांचवें स्थान पर आ गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 80.2 अरब डॉलर है। इस साल में अब तक अर्नाल्ट की संपत्ति को 25 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.