Textile कारोबार से जुड़े इन कारोबारियों को मिली सौगात, मोदी सरकार ने 2024 तक Tax से दी माफी
केंद्रीय कैबिनेट की आज की बैठक काफी महत्वपूर्ण रही। इसमें इकोनॉमी को बूस्ट करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सरकार ने 2024 तक गारमेंट एक्सपोर्ट पर RoSCTL स्कीम जारी रखने का लिया फैसला किया है।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। केंद्रीय कैबिनेट की आज की बैठक काफी महत्वपूर्ण रही। इसमें इकोनॉमी को बूस्ट करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सरकार ने 2024 तक गारमेंट एक्सपोर्ट पर RoSCTL स्कीम जारी रखने का लिया फैसला किया है। इससे टैक्सटाइल एक्सपोर्ट्स को बड़ी राहत मिलेगी। RoSCTL स्कीम जारी रखने के मायने ये हुए कि टैक्सटाइल एक्सपोर्ट्स को 2024 तक टैक्स नहीं देना होगा। सरकार इन निर्यातकों को टैक्स वापस करेगी। इससे Atma nirbhar bharat mission को मजबूती मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस स्कीम को जारी रखने से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इससे भारतीय निर्यातक दूसरे देशों के एक्सपोर्ट्स के साथ प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत के शिपिंग इंडस्ट्रीज को मजबूती देने और जहाजों के रजिस्ट्रेशन को प्रोत्साहन देने के लिए भी कैबिनेट ने फैसले लिए हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन को कारोबारी साल 2021-22 से 2025-26 तक जारी रखने का फैसला लिया गया है। इसमें कुल 4607 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राष्ट्रीय आयुष मिशन 2025-26 तक जारी रहेगा। नागरिकों को इससे कई फायदे मिलेंगे। इसके तहत आयुष कॉलेजों के अलावा आयुष अस्पताल बनाए जाएंगे और पहले से मौजूद अस्पतालों को अपग्रेड किया जाएगा। ग्रामीण भारत, देश के किसान, पशुपालन और डेयरी से जुड़ी योजना को लेकर भी अहम फैसले हुए। उन्होंने बताया कि अब पशुओं के लिए भी एंबुलेंस सेवा शुरू की जा रही है।